एक्सप्लोरर

Tej Pratap Yadav: बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? सवाल पर तेज प्रताप की चुप्पी क्यों?

Bihar Legislative Assembly: बिहार विधानसभा में मंगलवार को तमाम आरजेडी विधायक काला कुर्ता पहन कर पहुंचे और एसआईआर का विरोध किया. इस बीच देखा गया कि तेज प्रताप यादव सफेद कुर्ते में आए.

बिहार विधानसभा मानसून सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही में पहुंचे पार्टी से निलंबित आरजेडी नेता और विधायक तेज प्रताप यादव ने मंगलवार को एसआईआर पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि हर कोई विरोध कर रहा है और उनकी मांगें पूरी होनी चाहिए. सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए, लेकिन सरकार सो रही है.

बिहार के अगले मुख्यमंत्री पर क्या कहा?

वहीं जब पत्रकार ने उनसे पूछा कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया और आगे निकल गए. बता दें कि इससे पहले चुनाव लड़ने के सवाल पर तेज प्रताप ने कहा था कि चुनाव तो लड़ेंगे ही, समय आने पर बताएंगे कि कहां से लड़ेंगे. अभी कोई महुआ कह रहा है, कोई बख्तियारपुर, जहां ज़्यादा मांग होगी वहां से लड़ेंगे.

विधानसभा में पहले दिन की कार्यवाही में पहुंचे तेजप्रताप ने कहा था कि "महुआ में उन्होंने काफी काम किया है." राबड़ी देवी के निशांत को सीएम बनाने के सवाल पर तेज प्रताप ने कहा कि "अगर माता जी ने कहा है तो सोच-समझकर ही कहा होगा. हम शुरू से कहते आ रहे हैं कि युवाओं को आगे आना चाहिए".

आपको बता दें कि मंगलवार को विधानसभा में तमाम आरजेडी विधायक काला कुर्ता पहन कर पहुंचे और एसआईआर का विरोध किया है. इस बीच देखा गया कि तेज प्रताप यादव सफेद कुर्ते में आए, यानी पार्टी से अलग हो चुके तेज प्रताप यादव सचमुच आज अपनी पार्टी के अन्य विधायकों से अगल दिखे. 

निर्दलीय लड़ेंगे या पार्टी बनाएंगे?

पार्टी से निकाले जाने के बाद चर्चा तो ये भी कि वो अपनी अगल पार्टी बनाएंगे. हालांकि इस सवाल पर उन्होंने साफ कहा था कि वो पार्टी बनाने नहीं जा रहे. आगे जो होगा देखा जाएगा. उन्होंने कहा हमारा न्याय जनता ही करेगी. अब सवाल ये है कि अगामी विधानसभा चुनाव वो निर्दलीय लड़ेंगे या अपनी कोई और पार्टी बनाएंगे. 

ये भी पढ़ें: सदन में SIR का विरोध कर रहे विधायकों और मार्शल के बीच धक्का मुक्की, तेजस्वी यादव बोले- 'बिहार में ही लोकतंत्र को...',

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
Bihar News: भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार
भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार
पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़
पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म ?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म ?
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget