एक्सप्लोरर

Bihar: पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक से पहले सियासत तेज, RJD विधायक सुधाकर सिंह ने नरेंद्र मोदी का नाम लेकर क्या कहा?

Sudhakar Singh Statement: सुधाकर सिंह ने कहा कि 10 साल नरेंद्र मोदी की सरकार में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक हुई लेकिन बिहार के लिए कुछ नहीं किया गया. इस बैठक से उम्मीद नहीं है.

पटनाआठ साल बाद एक बार फिर पटना में रविवार (10 दिसंबर) को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक होने जा रही है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) की अध्यक्षता में बैठक होगी. पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और बिहार के मुख्यमंत्री सदस्य के रूप में शामिल होंगे. अगर किसी राज्य के मुख्यमंत्री की उपस्थित नहीं हुई तो उनके प्रतिनिधि शामिल होंगे. उम्मीद की जा रही है कि बिहार सहित चार राज्यों के विकास को लेकर बड़ा निर्णय हो सकता है. हालांकि इसके पहले ही इस बैठक को लेकर सियासत तेज हो गई है.

शनिवार (09 दिसंबर) को एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए आरजेडी के विधायक और पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने कहा कि अमित शाह की अध्यक्षता में जो बैठक होगी इससे मुझे बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं है. 10 साल नरेंद्र मोदी की सरकार में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक हुई लेकिन बिहार के लिए अभी तक कुछ नहीं किया गया है. बिहार का विकास जो होना चाहिए उस पर कभी केंद्र सरकार ने ध्यान नहीं दिया है.

विशेष उम्मीद ना होने की बताई वजह

सुधाकर सिंह ने कहा कि बिहार में सामाजिक सर्वे हुआ जिसमें 70% लोग 60 रुपये से नीचे की आमदनी वाले हैं, लेकिन केंद्र सरकार ने उनके लिए कुछ नहीं किया. अहमदाबाद से मुंबई के लिए बुलेट ट्रेन चलाने का काम किया जा रहा है जिसमें डेढ़ लाख करोड़ खर्च किए जा रहे हैं. लंबे समय से कोसी डैम की मांग की जा रही है जिसमें लगभग एक लाख करोड़ खर्च होंगे पर आज तक इस पर कभी चर्चा नहीं की गई है इसलिए इस बैठक से हम विशेष उम्मीद नहीं कर रहे हैं.

'21 साल से हो रही विशेष राज्य के दर्जे की मांग'

बैठक में बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग को लेकर सवाल उठेगा या नहीं इस पर सुधाकर सिंह ने कहा, "बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले इसकी मांग 2002 से तत्कालीन मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने की थी और आज 21 साल से यह मांग लगातार केंद्र सरकार से उठ रही है. अगर कोई कानून विशेष राज्य के दर्जे में बाधा बन रहा है तो विशेष सहायता में तो कोई दिक्कत नहीं है, उसको तो दिया जा सकता है. अगर बिहार को विशेष सहायता मिलती है तो बिहार में एजुकेशन सिस्टम, शहरीकरण सिस्टम, कोसी परियोजना अस्पताल जैसी मूलभूत सुविधा पर काम किया जा सकता है. केंद्र सरकार बिहार और पूर्वोत्तर राज्यों पर कभी ध्यान नहीं देने वाली है."

छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में बीजेपी की जीत पर सुधाकर सिंह ने कहा कि यह अलग बात है कि तीनों जगह पर बीजेपी की जीत हुई है लेकिन कांग्रेस के जनाधार में कमी नहीं आई है. वोट प्रतिशत में ज्यादा कमी नहीं हुई है. हार जीत कोई मायने नहीं रखता है, जनाधार अभी भी कायम है.

वहीं रेवंत रेड्डी द्वारा दिए गए बयान को लेकर सुधाकर सिंह ने कहा कि निश्चित तौर पर उन्होंने राज्य का नाम लेकर डीएनए की बात की है. यह गलत बात है, लेकिन उन्होंने जाति का नाम नहीं लिया है. यह गलत अफवाह फैलाई जा रही है.

यह भी पढ़ें- Watch: 'पासवर्ड याद नहीं, प्रश्न PA बनाता है', बोलकर घिरे सांसद गिरधारी यादव, नीतीश के नाम पर LJP ने कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget