एक्सप्लोरर

Watch: 'पासवर्ड याद नहीं, प्रश्न PA बनाता है', बोलकर घिरे सांसद गिरधारी यादव, नीतीश के नाम पर LJP ने कसा तंज

JDU MP Giridhari Yadav: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की संसद सदस्यता रद्द की गई है. इसके बाद जेडीयू सांसद गिरधारी यादव लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के सामने अपनी बात रख रहे थे.

पटना: टीएमसी (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) की संसद सदस्यता रद्द कर दी गई है. इसको लेकर शुक्रवार (08 दिसंबर) को लोकसभा में बहस भी हुई. बहस के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) की पार्टी जेडीयू (JDU) के सांसद गिरधारी यादव (Giridhari Yadav) ने ऐसा कुछ कहा कि इस पर सियासी बवाल मच गया है. एलजेपी रामविलास ने नीतीश कुमार का नाम लेते हुए गिरधारी यादव पर तंज कसा है.

'नीतीश कुमार की तरह सांसद भी गजब'

एलजेपी ने अपने एक्स हैंडल से शुक्रवार को पोस्ट करते हुए लिखा- "सांसद श्री गिरधारी यादव जी ने महुआ मोइत्रा की बर्खास्तगी के मामले पर सदन की पटल पर कहा- तीन बार से सांसद रहा हूं, लेकिन आज तक कभी सदन में पूछे गए किसी भी सवाल को खुद नहीं तैयार किया, मेरा पीए करता है, मेरा स्टाफ करता है. पोर्टल खोलना आता ही नहीं है. कंप्यूटर चलाना नहीं आता है. आईडी पासवर्ड सब मेरे पीए के पास है. मुख्यमंत्री जी, आपके सांसद भी आपकी ही तरह गजब है."

अब पढ़ें गिरधारी यादव का पूरा बयान

दरअसल शुक्रवार को जेडीयू सांसद गिरधारी यादव लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के सामने अपनी बात रख रहे थे. उन्होंने कहा, "मैं कभी अपना प्रश्न नहीं बनाता हूं. बहुत सारे सांसद नहीं बनाते हैं. मेरा प्रश्न मेरा पीए या दूसरा स्टाफ बनाता है. मैं नहीं करता क्योंकि मुझे आता ही नहीं है. इसलिए डर से मैंने इस बार लोकसभा में कोई प्रश्न नहीं किया."

आगे कहा, "हमको तो कंप्यूटर चलाना भी नहीं आता है. अब बूढ़ा होने के बाद क्या हम सीख सकते हैं. इस संसद में मौजूद बहुत लोगों को सवाल करना नहीं आता है. लोकतंत्र में डराया गया है. नहीं जानते हैं तो नहीं जानते हैं... हम लोग भी पढ़े लिखे हैं. बहुत तेज होंगे जो दो घंटे में पढ़ लेते होंगे."

इसके बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने उन्हें बीच में रोका और कहा, "आपके खिलाफ इस विषय को लेकर गंभीर कार्रवाई हो सकती है. आप ऑन रिकॉर्ड बोल रहे हैं." बता दें कि टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में पैसे लेकर सवाल पूछने का आरोप लगाया था. बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी द्वारा इसके लिए पैसे देने की बात कही थी. आरोपों की शिकायत संसद की एथिक्स कमेटी को भेजी गई. कमेटी ने जांच के बाद इन आरोपों को सही ठहराया था. इसके बाद महुआ मोइत्रा की संसद सदस्यता रद्द की गई है.

यह भी पढ़ें- In Pics: लालू परिवार ने किया तिरुपति बालाजी का दर्शन, कात्यायनी का भी हुआ मुंडन, जानें तेजस्वी ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget