एक्सप्लोरर

तेजस्वी का निशाना, कहा- बिहार की जनता को छोड़कर शाहनवाज हुसैन ने की अपनी बात

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य में उद्योगों की हालत को लेकर सरकार पर निशाना साधा है.

पटना. बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बीजेपी-जदयू गठबंधन सरकार पर हमला बोला है. तेजस्वी ने बिहार में उद्योगों को लेकर शुक्रवार को राज्य सरकार पर निशाना साधा. तेजस्वी ने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि लोगों को उम्मीद थी कि ये डबल इंजन की सरकार बिहार में उद्योगों को बढ़ाएगी, जिससे लोगों को रोजगार मिले, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. तेजस्वी ने कहा, "इन्होंने अपने चुनावी मेनिफेस्टो में भी 20 लाख लोगों के रोजगार का प्रबंध करने का ऐलान किया था. आज बिहार में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है. बिहार में अगर उद्योग या कारखाने की चर्चा जब भी होती है तो वो लालू जी के द्वारा दिये गए रेलवे कारखाने की होती है. यहां शुगर मिल, जूट मिल, पेपर मिल सभी बंद पड़े हैं. जो खुले वो भी बंद हो गए."

मंत्री शाहनवाज पर भी साधा निशाना तेजस्वी यादव ने हाल ही में उद्योग मंत्री बने शाहनवाज हुसैन को लेकर भी तंज कसा. तेजस्वी ने कहा, "हम लोगों को उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन से बहुत उम्मीद थी. हमें लगा था कि वो सदन में उद्योग लगाने को लेकर बात करेंगे, लेकिन उन्होंने सदन में सारा समय अपनी बातों में लगाया. बिहार की 13 करोड़ जनता को छोड़कर उन्होंने केवल अपनी बात की. हम लोगों ने तो ये भी याद दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोतिहारी चीनी मिल का चाय पीने की भी घोषणा की थी, लेकिन अब तक ऐसा कुछ नहीं हुआ."

"सरकार के पास कोई जवाब नहीं" तेजस्वी ने कहा कि सरकार ने उद्योगों को लेकर सदन में किसी व्यवस्था या ब्लूप्रिंट की चर्चा नहीं की. सभी जानते हैं कि लालू जी के समय में बिहार को 1 लाख 44 करोड़ का पैकेज मिला. जब शाहनवाज जी भारत सरकार में मंत्री थे तब बिहार के साथ सौतेला व्यवहार रहा। उम्मीद थी कि वो कुछ जवाब देंगे पर अभी जो उनके उद्योग विभाग द्वारा उद्यमी योजना चलाया जा रहा है उसमें भी आवेदकों की लगातार छटनी हुई है. इसी कारण हम लोगों ने सदन का बहिष्कार किया क्योंकि सरकार के पास कोई जवाब नही था.

ये भी पढ़ें:

CM योगी का दावा- यूपी में संगठित अपराध पूरी तरह खत्म, प्रशासन को दी गई खुली छूट

भारत में आजादी को लेकर फ्रीडम हाउस की रिपोर्ट पर सरकार ने दी कड़ी प्रतिक्रिया, बताया- भ्रामक और गलत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जीतन राम मांझी का चिराग पासवान पर बड़ा हमला, 'कुछ लोग…', बेटे संतोष सुमन को दी नसीहत
जीतन राम मांझी का चिराग पासवान पर बड़ा हमला, 'कुछ लोग…', बेटे संतोष सुमन को दी नसीहत
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर के उतरने पर BJP सांसद बोले, '...बहुत बड़ी बात होगी'
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर के उतरने पर BJP सांसद बोले, '...बहुत बड़ी बात होगी'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD से रेखा गुप्ता फिर होंगी प्रत्याशी? नितिन नवीन को दे चुकी हैं टक्कर
बांकीपुर उपचुनाव: RJD से रेखा गुप्ता फिर होंगी प्रत्याशी? नितिन नवीन को दे चुकी हैं टक्कर

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
नीरव मोदी का भारत प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारा भगोड़ा हीरा कारोबारी
नीरव मोदी के प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हार गया हीरा कारोबारी
Embed widget