पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना स्नातक निर्वाचन सीट से जीत हासिल करने वाले जेडीयू के नीरज कुमार ने कहा कि निशांत कुमार ने प्रभावशाली भूमिका अदा की. उन्होंने ये भी कहा कि ये बाहुबल के खिलाफ बुद्धिजीवियों का जनादेश है.

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों में से 5 के नतीजे घोषित हो गए हैं. बाकी तीन सीटों पर मतगणना जारी है. पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सीट पर जेडीयू प्रत्याशी नीरज कुमार ने जीत दर्ज की है. उन्होंने पार्टी के नेता और बिहार सरकार में मंत्री निशांत कुमार की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि निशांत कुमार ने बेहद ही अहम भूमिका निभाई है.
पटना स्नातक सीट से जीत हासिल करने के बाद मीडिया से बातचीत में नीरज कुमार ने कहा, ''निशांत कुमार ने तो प्रभावशाली भूमिका अदा की है. मैं तो बार-बार बोलता हूं कि N से नीतीश कुमार जी, N से निशांत कुमार जी और N से नीरज कुमार. मेरा सीरियल नंबर भी तीन ही था, एकदम सारा कुछ मैचिंग था.''
Patna, Bihar: Neeraj Kumar, Newly Elected Member of the Bihar Legislative Council, JD(U) says, ''Nishant Kumar ji played an impactful role. I say this again and again: N for Nitish Kumar ji, N for Nishant Kumar ji, and N for Neeraj Kumar. All three were in serial order...'' https://t.co/fwxvR3AIjS
— IANS (@ians_india) October 28, 2026
यह बाहुबल के खिलाफ बुद्धिजीवियों का जनादेश- नीरज कुमार
बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्य और JDU नेता नीरज कुमार ने आगे कहा, ''यह प्रमाण-पत्र एक बौद्धिक जनादेश है. यह जनादेश अपराध के राजनीतिकरण, धन-बल और बाहुबल के खिलाफ बुद्धिजीवियों का ये जनादेश है. निश्चित रूप से हमारे लिए गौरव का पल है कि कार्यकर्ताओं ने इसे एक चुनौती के रूप में लिया.''
'राजनीति में ईर्ष्या रखने वालों को मतदाताओं ने इलाज कर दिया'
उन्होंने आगे कहा, ''NDA के शीर्ष नेतृत्व ने जिस ढंग से मदद और सहयोग किया वो काबिले तारीफ है." अनंत सिंह का नाम लिए बिना उन्होंने कहा, "हम पार्टी के अंदर भी लड़ रहे थे और बाहर भी लड़ रहे थे. वैसे लोग जो राजनीति में ईर्ष्या और नफरत रखते हैं, स्नातक मतदाताओं ने उनका भरपूर इलाज कर दिया. जरा उनका ब्लड प्रेशर और शुगर नोटर करवा लीजिएगा.''
अनंत सिंह लगातार कर रहे थे नीरज कुमार का विरोध
बता दें कि बिहार में MLC की 8 सीटों में से पटना स्नातक निर्वाचन की सीट सबसे ज्यादा चर्चा में रही. इस सीट पर जेडीयू के प्रत्याशी नीरज कुमार का मोकामा के विधायक अनंत सिंह लगातार विरोध कर रहे थे. उन्होंने जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह का समर्थन करते हुए जमकर प्रचार किया था. जिसके बाद जेडीयू ने 24 अक्टूबर को उनकी गतिविधियों को पार्टी के खिलाफ बताते हुए उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया.
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते






















