एक्सप्लोरर

CM योगी का दावा- यूपी में संगठित अपराध पूरी तरह खत्म, प्रशासन को दी गई खुली छूट

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कहीं भी कोई अपराधी समाज के सुरक्षित माहौल में बाधा डालता है तो उसको कुचलने के लिए प्रशासन को खुली छूट दी गई है.

गोरखपुर: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास के लिए सुरक्षा अनिवार्य शर्त है. इसी को ध्यान में रखकर प्रदेश सरकार ने संगठित अपराध को पूरी तरह समाप्त कर दिया है. कहीं भी कोई अपराधी समाज के सुरक्षित माहौल में बाधा डालता है तो उसको कुचलने के लिए प्रशासन को खुली छूट दी गई है. विकास के संकल्प पर निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए हमारा प्रयास है कि इसमें किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए. मुख्यमंत्री योगी शुक्रवार को रामगढ़ ताल समीप स्थित महंत दिग्विजयनाथ पार्क (नुमाइश ग्राउंड) में 76.39 करोड़ रुपये की 9 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण व 54.20 करोड़ की 16 परियोजनाओं के शिलान्यास के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि विकास की परियोजनाओं से न केवल बुनियादी सुविधाओं को नई ऊंचाईयां मिलेंगी बल्कि प्रदेश आर्थिक समृद्धि को भी प्राप्त करेगा.

मुख्यमंत्री योगी ने जोर देकर कहा कि विकास का कोई विकल्प नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि पिछले माह केंद्र सरकार और फिर 22 फरवरी को राज्य सरकार ने बजट पेश किया. दोनों सरकारों का बजट विकास और रोजगार पर केंद्रित है. पीएम नरेंद्र मोदी की समग्र विकास की परिकल्पना को मूर्त रूप देने का कार्य 2017 में उत्तर प्रदेश में आई भाजपा सरकार ने किया है. आज प्रदेश में ऐसा कोई जनपद, लोकसभा, विधानसभा, विकास खण्ड या गांव नहीं है, जहां विकास की बड़ी परियोजनाओं का लाभ न मिला हो.

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 1990 में बंद गोरखपुर का खाद कारखाना इस साल जुलाई तक पूर्ण हो जाएगा. इससे किसानों को सही, सस्ती व गुणवत्तापूर्ण खाद मिलेगी तो नौजवानों को बड़ी संख्या में रोजगार व नौकरी. खाद कारखाने से जब धुंआ उठेगा तो नए भारत की तस्वीर में अपना गोरखपुर चमकता हुआ दिखाई देगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि खाद कारखाने में युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार उन्मुख बनाया जाएगा.

गोरखपुर से नेपाल की यात्रा डेढ़ घण्टे में पूरी हो जाती है- योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में जल्द ही प्लास्टिक पार्क स्थापित किए जाने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि इस पार्क में 100 से अधिक प्लास्टिक यूनिट्स लगेंगी. इसमें 25000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा. उन्होंने कहा कि अभी हाल में ही प्राधनमंत्री मोदी ने टॉय फेस्टिवल का शुभारंभ किया था, प्लास्टिक पार्क खिलौना उद्योग के क्षेत्र में क्रांति ला सकता है. उन्होंने कहा कि पहले गोरखपुर से एक भी हवाई सेवा नहीं थी, आज मुंबई, दिल्ली समेत आठ प्रमुख शहरों के लिए यहां से फ्लाइट हैं. कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा शुरू होने जा रही है. कुशीनगर में जापान, सिंगापुर, श्रीलंका के विमान आने की कल्पना भी किसी ने नहीं की थी. "भगवान राम ही पुष्पक विमान से आए थे, अब हर नागरिक आ-जा सकता है."

योगी ने सड़कों के विस्तारीकरण और चौड़ीकरण का जिक्र करते हुए कहा कि, "पहले गोरखपुर से लखनऊ जाने का एक ही मार्ग था, अब लिंक एक्सप्रेस वे के जरिए एक और विकल्प मिल रहा है. उतनी ही दूरी को महज 3 घण्टे में पूरा किया जा सकता है. फोरलेन सड़कों के होने से आज गोरखपुर से नेपाल की यात्रा महज डेढ़ घण्टे में पूरी हो जाती है. पहले डेढ़ घण्टे गोरखपुर शहर में ही लग जाता था. "

यह भी पढ़ें-

विकास के नाम पर अयोध्या के लोगों से खाली करवाई जा रही है जमीन, प्रशासन ने दी ये दलील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget