एक्सप्लोरर

RJD नेता श्याम रजक ने CM नीतीश कुमार पर उठाया सवाल, पूछा- कहां गई आपकी नैतिकता

श्याम रजक ने कहा कि मैंने नैतिकता का पालन करते हुए आज सरकारी आवास खाली कर दिया. लेकिन सूबे के मुखिया नीतीश कुमार को बताना चाहिए कि जब उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था, तभी उन्होंने क्या-क्या सुविधा ली थी.

पटना: जेडीयू छोड़ के आरजेडी में शामिल हुए पूर्व मंत्री और दलित नेता श्याम रजक पार्टी छोड़ने के बाद लगातार सीएम नीतीश कुमार की मीडिया में किरकिरी कर रहे हैं. इसी क्रम में श्याम रजक ने मंत्री और विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद शनिवार को सरकारी आवास छोड़ दिया. इस दौरान उन्होंने सीएम नीतीश पर जमकर निशाना साधा. साथ ही उनकी नैतिकता पर भी सवाल उठाए.

श्याम रजक ने कहा, " मैंने नैतिकता का पालन करते हुए आज सरकारी आवास खाली कर दिया. लेकिन सूबे के मुखिया नीतीश कुमार को बताना चाहिए कि जब उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था, तभी उन्होंने क्या-क्या सुविधा ली थी."

श्याम रजक ने कहा कि कई ऐसे लोग हैं, जो अवैध तरीके से सरकार आवास में रह हैं. ऐसे में मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछना चाहता हूं कि क्या वे नैतिकता दिखाएंगे और उन्हें आवास खाली करवाएंगे? नीतीश कुमार यह बताएं कि किस हैसियत से उनके करीबी राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह सरकारी आवास में रह रहे हैं? उनके अलावा पूर्व विधान पार्षद संजय सिंह भी किस हैसियत से सरकारी बंगले में रह रहे हैं? सरकार को नैतिकता का पालन करना चाहिए."

उन्होंने कहा, " मुख्यमंत्री साहब खाली सुशासन की बात करते हैं उसका पालन नहीं होता है. वे केवल सरकार में शामिल लोगों की नैतिकता की बात करते हैं, लेकिन असलियत में वह कहीं नहीं दिखती. हमने हमेशा नैतिकता दिखाई है. पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर मेरे राजनीतिक गुरु हैं और बाबा साहब अंबेडकर आदर्श. जब मैं बंगले में आया था तो यहां केवल तीन पेड़ थे, बाकी सारे पौधे मैंने लगवाए हैं क्योंकि प्रकृति के प्रति भी मेरा कुछ कर्तव्य है. दलित संबंधी मुद्दे भी मैंने कई बार उठाए हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
लखीसराय: 7 मौतों के बाद सरकार ने कसी कमर, तीसरे सोमवार से पहले मंत्री ने लिया जायजा
लखीसराय: 7 मौतों के बाद सरकार ने कसी कमर, तीसरे सोमवार से पहले मंत्री ने लिया जायजा
आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR में पूर्व भारतीय राजनयिक से मांगे नागरिकता के सबूत, बोले- 'आम नागरिकों...'
SIR में पूर्व भारतीय राजनयिक से मांगे नागरिकता के सबूत? चौंकाने वाला दावा
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
Embed widget