एक्सप्लोरर

RJD नेता रामाश्रय साहनी ने टिकट नहीं मिलने पर किया निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान, कही ये बात

पूर्व मंत्री रामाश्रय सहनी ने कहा कि जिस पार्टी को उन्होंने काफी मेहनत और संघर्ष से सींचा है, लालू प्रसाद यादव के विश्वस्त सेनानी के तौर पर काम किया है, ऐसे में मैं बाहरी उम्मीदवार को कतई बर्दाश नहीं करूंगा.

समस्तीपुर: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन के घटक दलों में सीट शेयरिंग को लेकर पहले से ही उठापटक चल रही है. इधर, राष्ट्रीय जनता दल के अंदर चुनाव में अपनी-अपनी दावेदारी को लेकर उम्मीदवार बगावत पर उतर आए हैं. इसी क्रम में समस्तीपुर के आरजेडी कार्यालय में आयोजित युवा आरजेडी के संगठन विस्तार कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ राजद नेता रामाश्रय सहनी कुछ अलग ही तेवर में दिखे.

पार्टी के शीर्ष नेताओं पर खड़े किए सवाल

जिले के सरायरंजन विधानसभा से अपनी उम्मीदवारी का दावा ठोक रहे पूर्व मंत्री रामाश्रय साहनी ने खुलेआम टिकट ना मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया. साथ ही पार्टी की ओर से बाहरी उम्मीदवार को प्रत्याशी बनाए जाने पर संगठन के शीर्ष नेताओं पर ही सवाल खड़े कर दिए.

बाहरी उम्मीदवारों को कतई नहीं करेंगे बर्दाश्त

पूर्व मंत्री रामाश्रय सहनी ने कहा कि जिस पार्टी को उन्होंने काफी मेहनत और संघर्ष से सींचा है, लालू प्रसाद यादव के विश्वस्त सेनानी के तौर पर काम किया है, जिन्हें नीतीश कुमार ने भी सम्मान दिया और अपने दल में आने का न्योता दिया बावजूद वह पार्टी के साथ बने रहे ऐसे में बाहरी उम्मीदवारों को वह कतई बर्दाश्त नहीं कर सकते.

बाहरी प्रत्याशी का करेंगे विरोध

उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेताओं पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि जिले के 10 विधानसभा सीटों में स्थानीय उम्मीदवारों की जगह वैशाली से उम्मीदवार क्यों उतार दिए जाते हैं? उन्होंने कहा कि यह उनकी अस्मिता का सवाल है कि अगर स्थानीय प्रत्याशी को उम्मीदवार नहीं बनाया जाता है तो वह इसका पुरजोर विरोध करेंगे.

यह भी पढ़ें - 

RJD विधायक की फिसली जुबान, अपनी ही पार्टी की खोल दी पोल, कह दी ये बड़ी बात

EXCLUSIVE: DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने ABP News से की खास बातचीत, शेयर की IPS बनने की पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget