एक्सप्लोरर

Rabri Devi: 'नीतीश जी आए हैं तब देश बना है… बिहार बना है', राबड़ी देवी का मुख्यमंत्री पर तंज

Rabri Devi News: बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज (बुधवार) चौथा दिन है. चौथे दिन भी विपक्ष के विधायकों और विधान पार्षदों ने कई मुद्दों को लेकर विधानसभा परिसर में विरोध-प्रदर्शन किया.

Rabri Devi News: बिहार विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है. बीते मंगलवार (04 मार्च, 2025) को सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह कह दिया था कि उन्होंने लालू यादव को मुख्यमंत्री बनाया था. वे तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे थे. काफी नोकझोंक हुई थी जिसके बाद आरजेडी के विधायक सदन से वॉकआउट कर गए थे. नीतीश कुमार के बयान पर आज (बुधवार) लालू यादव (Lalu Yadav) की पत्नी राबड़ी देवी (Rabri Devi) ने तंज कसा है. 

पत्रकारों ने राबड़ी देवी से पूछा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि उन्होंने ही लालू यादव को मुख्यमंत्री बनाया था. इस पर राबड़ी देवी ने कहा, "ऊ सबको बनाए हैं. नीतीश जी आए हैं तब देश बना है और बिहार बना है. मोदी जी प्रधानमंत्री जी जब से आए हैं तब से देश बना है और बिहार बना है."

चौथे दिन भी विपक्ष ने किया जोरदार हंगामा

बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज (बुधवार) चौथा दिन है. चौथे दिन भी विपक्ष के विधायकों और विधान पार्षदों ने कई मुद्दों को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया. पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता विरोधी दल राबड़ी देवी के नेतृत्व में विपक्षी दल के विधान पार्षदों ने हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर मांग की कि रसोइयों के वेतन में वृद्धि की जाए. 

राबड़ी देवी ने कहा कि स्कूलों में रसोइया कर्मचारियों के वेतन (मानदेय) में सरकार वृद्धि करे. 1650 रुपये अभी उन्हें मिलता है जिससे उन्हें जीवन-यापन करने में कठिनाई हो रही है, इसलिए सरकार से मांग है कि उनके वेतन में वृद्धि की जाए.

कांग्रेस के विधायकों ने भी किया प्रदर्शन

दूसरी ओर विधानसभा के बाहर कांग्रेस के विधायकों ने भी प्रदर्शन किया. कांग्रेस के विधायक हाथ में पोस्टर लिए नजर आए जिस पर लिखा था, "बीपीएससी के छात्रों को न्याय दो, बीपीएससी के छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करना बंद करो".

यह भी पढ़ें- महागठबंधन में मुख्यमंत्री के चेहरे पर विवाद! तेजस्वी को CM कैंडिडेट मानने से कांग्रेस ने किया इनकार

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विपक्ष पर बरसे चिराग पासवान, देश में अराजकता फैलाने के लगाए आरोप
विपक्ष पर बरसे चिराग पासवान, देश में अराजकता फैलाने के लगाए आरोप
बिहार में दूसरे के नाम पर सरकारी नौकरी कर रहा था शख्स, 32 साल बाद बर्खास्त
बिहार में दूसरे के नाम पर सरकारी नौकरी कर रहा था शख्स, 32 साल बाद बर्खास्त
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार: बेटी ने किया LOVE मैरिज, पिता ने कर दिया पिंडदान, कटिहार का मामला
बिहार: बेटी ने किया LOVE मैरिज, पिता ने कर दिया पिंडदान, कटिहार का मामला

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी निर्देश
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी निर्देश
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
Best Tiles For Home: बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
Krishak Unnati Yojana: किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
Embed widget