एक्सप्लोरर

महागठबंधन में मुख्यमंत्री के चेहरे पर विवाद! तेजस्वी को CM कैंडिडेट मानने से कांग्रेस ने किया इनकार

Assembly Election 2025: कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि सामूहिक नेतृत्व में महागठबंधन आगामी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगा. मुख्यमंत्री और सीटों पर कांग्रेस आलाकमान निर्णय लेंगे.

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में टेंशन बढ़ती जा रही है. कभी सीटों को लेकर तो कभी किसी और चीज को लेकर मामला उलझता जा रहा है. अब महागठबंधन में चुनाव से पहले मुख्यमंत्री के चेहरा को लेकर विवाद सामने आया है. कांग्रेस ने तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को सीएम कैंडिडेट मानने से इनकार कर दिया है. 

बुधवार (05 मार्च, 2025) को कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि सामूहिक नेतृत्व में महागठबंधन आगामी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगा. जिस पार्टी के ज्यादा विधायक जीतकर आएंगे मुख्यमंत्री उसी पार्टी का होगा. मुख्यमंत्री और सीटों पर कांग्रेस आलाकमान निर्णय लेंगे. राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे इन मुद्दों पर निर्णय लेंगे. अभी यही है कि सामूहिक नेतृत्व में विधानसभा चुनाव महागठबंधन लड़ेगा.

उनसे पूछा गया कि आरजेडी की ओर से घोषणा की गई है कि तेजस्वी यादव महागठबंधन में मुख्यमंत्री का चेहरा हैं. इस पर उन्होंने कहा कि जनता विधायक चुनती है. जो विधायक जीतकर आएंगे हैं. अपना नेता चुनेंगे. आगे कहा कि एनडीए सरकार से जनता उब चुकी है. महागठबंधन की सरकार जनता बनवाएगी. 

आग अजीत शर्मा ने कहा कि 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस महागठबंधन में 70 सीटों पर लड़ी थी. 70 से कम पर लड़ने का सवाल ही पैदा नहीं होता है. 

अजीत शर्मा के बयान पर आरजेडी ने क्या कहा?

इस पूर मामले में आरजेडी की ओर से भी प्रतिक्रिया आ गई है. आरजेडी के विधायक सतीश कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव ही महागठबंधन में मुख्यमंत्री का चेहरा हैं. उन्हीं के नेतृत्व में महागठबंधन विधानसभा का चुनाव लड़ेगा और तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे. आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी है. हमारे सबसे ज्यादा विधायक आएंगे. इस मुद्दे पर कहीं कोई कंफ्यूजन नहीं होना चाहिए.

एक तरफ आरजेडी तेजस्वी यादव को महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित कर चुकी है. दूसरी तरफ अजीत शर्मा के बयान से कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. तय है कि इस मुद्दे पर भी जमकर राजनीति होगी.

यह भी पढ़ें- बिहार में चुनाव से पहले RJD का बड़ा दावा- 'BJP लगातार नीतीश कुमार पर दबाव बना रही है कि…'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
Bihar MLC Election Results Live: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget