एक्सप्लोरर

'NDA में शामिल दल महागठबंधन में होंगे शामिल', मृत्युंजय तिवारी के दावे से बढ़ी सियासी हलचल

Bihar Politics: RJD नेता मृत्युंजय तिवारी ने बताया कि महागठबंधन की बैठक में सीट शेयरिंग और चुनावी रणनीति पर मंथन होगा. इस बार बिहार की जनता ने ठाना है तेजस्वी की सरकार बनानी है.

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आज (गुरुवार) महागठबंधन की बड़ी बैठक का आयोजन पटना में किया जा रहा है. इस बैठक से पहले आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि एनडीए में शामिल दल जल्द महागठबंधन में शामिल होंगे. हमारा कुनबा बढ़ेगा. एनडीए में कई ऐसे दल हैं जिनको वहां सम्मान नहीं मिल रहा है इसलिए वे महागठबंधन में आना चाहते हैं. इस दावे से सियासी हलचल तेज हो गई है.

उन्होंने कहा कि इस बार बिहार की जनता ने ठाना है तेजस्वी की सरकार बनानी है. साथ ही उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा होंगे. इस पर कोई तकरार नहीं है. एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या बैठक के बाद आज औपचारिक ऐलान हो जाएगा कि तेजस्वी महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा हैं? इस पर वे जवाब नहीं दे पाए. 

गौरतलब है कि बिहार कांग्रेस तेजस्वी यादव को महागठबंधन का सीएम कैंडिडेट मानने को तैयार नहीं है. वहीं आरजेडी तेजस्वी यादव को महागठबंधन का मुख्यमंत्री उम्मीदवार बता चुकी है. बड़ा सवाल यह है कि क्या बैठक में सीएम पद की उम्मीदवारी पर चर्चा होगी? क्या इस मसले पर जारी मतभेद पर विराम लगेगा?

243 सीटों पर कर रहे हैं तैयारी

आरजेडी नेता ने आगे कहा कि सीट शेयरिंग और चुनावी रणनीति पर आज की बैठक में मंथन होगा. सभी 243 सीटों पर हम लोग तैयारी कर रहे हैं. जब सीटों का बंटवारा हो जाएगा तो हम सहयोगी दलों को उनकी सीटों पर मदद करेंगे.

महागठबंधन की बैठक में कौन-कौन शामिल होगा?

बता दें कि चुनावी साल में महागठबंधन की महाबैठक आज 2 बजे से आरजेडी दफ्तर में होगी. इसमें आरजेडी, कांग्रेस CPIML, CPM, CPI और  VIP के नेता मौजूद रहेंगे. तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी, बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, दीपांकर भट्टाचार्य समेत महागठबंधन के अन्य प्रमुख नेता इस बैठक में मौजूद रहेंगे. बैठक में सीट शेयरिंग, कॉमन मिनिमम प्रोग्राम बनाने, को-ऑर्डिनेशन कमेटी बनाने, चुनावी रणनीति, साझा चुनाव प्रचार अभियान इत्यादि पर चर्चा होगी.

यह भी पढ़ें: Bihar News: रोहतास में शख्स की गोली मारकर हत्या, सदमे में डूबी मां की भी हार्ट अटैक से मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget