एक्सप्लोरर

कांग्रेस की बयानबाजी के बीच RJD नेता का बड़ा बयान, तेजस्वी यादव ने बता दिया- वही CM बनेंगे

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव 'मुसहर-भुइयां महारैली सह संवाद कार्यक्रम' को संबोधित कर रहे थे. यहां आए लोगों के लिए उन्होंने पक्का मकान बनवाने का ऐलान किया. पढ़िए और क्या कुछ कहा है.

Tejashwi Yadav: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार (08 अप्रैल) को एक तरह से सीधे तौर पर खुद को सीएम उम्मीदवार बता दिया. महागठबंधन में शामिल कांग्रेस के नेता इस पर भले तरह-तरह के बयान दे रहे हों या चुप हों लेकिन तेजस्वी ने साफ कर दिया कि वही सीएम होंगे. मंगलवार को पटना में आयोजित 'मुसहर-भुइयां महारैली सह संवाद कार्यक्रम' को तेजस्वी यादव संबोधित कर रहे थे.

'जिस दिन आपका बेटा-भाई तेजस्वी मुख्यमंत्री बनेगा…'

इस मौके पर तेजस्वी यादव ने कहा, हमलोगों की जब सरकार आएगी तो माई-बहिन मान योजना लाकर हम लोग गरीब परिवार की महिलाओं के खाते में हर महीने में 2500 रुपये डलवाएंगे. वद्धा पेंशन 400 से बढ़ाकर 1500 कर देंगे. इतना ही नहीं 200 यूनिट फ्री बिजली देंगे. आप लोग चिंतित मत रहिए, जिस दिन आपका बेटा-भाई तेजस्वी मुख्यमंत्री बनेगा, जो लोग नाला के किनारे बसे हुए हैं, जो लोग रैन बसेरा में बसे हुए हैं, जो लोग झुग्गी-झोपड़ी में रह रहे हैं सबको पक्का मकान में रखवाना हमारी जिम्मेदारी है."

'ई सरकरवा 15 नहीं 20 साल पुराना हो गया'

तेजस्वी यादव ने कार्यक्रम में आए लोगों से आगे कहा, "हम तो चाहेंगे कि बस आप लोगों का आशीर्वाद मिले, आप लोगों का प्यार मिले. उन्होंने सीएम नीतीश कुमार का नाम लिए बिना निशाना साधते हुए कहा कि गाड़ी अगर पुरानी हो जाती है तो खटारा हो जाती है. 15 साल के बाद पुरानी गाड़ी चलाने के लिए सरकार इजाजत देती है? क्यों क्योंकि खटारा हो जाता है तो धुआं देती है." देसी स्टाइल में कहा, "ई सरकरवा 15 नहीं 20 साल पुराना हो गया."

तेजस्वी यादव ने कहा कि विकास करना है तो खटारा गाड़ी को छोड़िए. पुरानी सरकार को प्रणाम करिए. 20 साल कम थोड़ी होता है. अब नौजवान लोगों को भी मौका मिलना चाहिए. तेजस्वी की उम्र भले कच्ची है लेकिन जुबान नहीं. हमने कहा था नौकरी देंगे तो पांच लाख लोगों को नौकरी दी. आज जो बहाली निकल रही है वो हम ही लोगों वाली निकाली जा रही है.

यह भी पढ़ें- Darbhanga News: बिहार में बवाल, दरभंगा में 3 युवकों पर तलवार से हमला, एक की मौत, जानें पूरा मामला

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget