एक्सप्लोरर

Darbhanga News: बिहार में बवाल, दरभंगा में 3 युवकों पर तलवार से हमला, एक की मौत, जानें पूरा मामला

Bihar Crime News: पूरा मामला दरभंगा के लालबाग मोहल्ले का है. मृतक की पहचान अमर मंडल के पुत्र अभिषेक मंडल (19) के रूप में की गई है. पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है.

Darbhanga News: बिहार के दरभंगा में रामनवमी के प्रसाद को लेकर ऐसा विवाद हुआ की बात खून-खराबे तक पहुंच गई. पूरा मामला दरभंगा के लालबाग मोहल्ले का है. रामनवमी के प्रसाद को लेकर हुए विवाद में बीते सोमवार (07 अप्रैल) की रात कुछ लोगों ने तीन युवकों पर तलवार से हमला कर दिया. घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो घायल हुए हैं. उनका इलाज चल रहा है.

मृतक की पहचान अमर मंडल के पुत्र अभिषेक मंडल (19) के रूप में की गई है. हमले के बाद गंभीर स्थिति में उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया गया था जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई. दो अन्य युवक जो घायल हैं उनमें अरुण प्रसाद का पुत्र दीपू कुमार (20) और लाली मंडल का पुत्र करण कुमार (22) शामिल हैं.

घटना से आक्रोशित लोगों ने नगर थाना के हसन चौक के पास सड़क जाम कर हंगामा किया. मौके पर सदर एसडीपीओ अमित कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे. लोगों को समझाया. शव का पोस्टमार्टम डीएमसीएच में ही कराया गया है.

क्या कहते हैं परिजन?

मृतक अभिषेक के चाचा ने बताया कि प्रसाद को लेकर विवाद हुआ था. मोहल्ले के कुछ लड़कों ने उनके भतीजे के साथ मारपीट की थी. बीती रात दोबारा उन्हीं लोगों ने घर में घुस कर तलवार से हमला कर दिया जिससे भतीजे की मौत हो गई.

पिता ने कहा कि उनका पुत्र रामनवमी के दिन प्रसाद लेने गया था जहां विवाद हो गया था. वहां पर उनके पुत्र को मोहल्ले के बबलू मंडल सहित कई लोगों ने मिलकर पिटाई कर दी थी. सोमवार की रात करीब 11 बजे अचानक बबलू मंडल, प्रदीप मंडल, राजेश मंडल, पप्पू मंडल, प्रणव मंडल आदि तलवार लेकर घर पहुंच गए. उन लोगों ने उनके बेटे और दोस्तों पर तलवार से हमला कर दिया. तीनों घायल हो गए. 

हमले के बाद आरोपित फरार हो गए. घटना की पुष्टि सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने की है. बताया कि आरोपित लोगों में से 5 को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

यह भी पढ़ें- वैशाली के बाद अब सुपौल में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, घूस लेते SDPO के रीडर को पकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
‘बिहार आपको मिस कर रहा है नीतीश जी’, भीड़ का वीडियो वायरल
‘बिहार आपको मिस कर रहा है नीतीश जी’, भीड़ का वीडियो वायरल
नितिन नवीन की नई टीम पर जन सुराज ने उठाए सवाल, कहां हो गई गड़बड़?
नितिन नवीन की नई टीम पर जन सुराज ने उठाए सवाल, कहां हो गई गड़बड़?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget