एक्सप्लोरर

Begusarai RJD Leader Murder: बेगूसराय में RJD कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, सोए अवस्था में बदमाशों ने किया छलनी

Begusarai News: बेगूसराय के बलिया दियारा क्षेत्र की घटना है. अनिरुद्ध चौधरी प्रखंड स्तरीय नवगठित कमेटी के पदेन सदस्य थे. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है.

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में आरजेडी कार्यकर्ता अनिरुद्ध चौधरी की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. बुधवार (27 सितंबर) देर रात सोए अवस्था में बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया. घटना बलिया दियारा क्षेत्र के मधुसूदनपुर गांव की है. गुरुवार (28 सितंबर) की सुबह जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई. अनिरुद्ध चौधरी आरजेडी के सक्रिय कार्यकर्ता थे. प्रखंड स्तरीय नवगठित कमेटी के पदेन सदस्य थे.

खून से लथपथ मिली लाश

बताया जाता है कि अनिरुद्ध चौधरी हर दिन की तरह बुधवार की रात को अपने घर खाना खाकर सोने के लिए डेरा चले गए थे. घर से कुछ दूरी पर ही डेरा है. हत्या की खबर गुरुवार की सुबह मिली जब अनिरुद्ध चौधरी डेरा से घर नहीं पहुंचे. परिजन डेरा पर देखने के लिए पहुंचे तो अनिरुद्ध चौधरी की लाश खून से लथपथ पड़ी थी. परिजनों को डेरा की ओर रोते हुए जाते देखा तब अन्य ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली.

घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. ग्रामीणों ने बताया कि अनिरुद्ध चौधरी काफी शांत स्वभाव के और मिलनसार व्यक्ति थे. उनकी आपसी दुश्मनी किसी से नहीं थी. इस हत्या के पीछे कहीं न कहीं अनिरुद्ध चौधरी के राजनीति में बढ़ते प्रभाव को देखते हुए की गई हो ग्रामीण ऐसा कयास लगा रहे हैं.

आरजेडी के थे सक्रिय सदस्य

इस पूरे मामले में आरजेडी के बलिया प्रखंड अध्यक्ष संजीत दास ने बताया कि अनिरुद्ध चौधरी काफी शांत स्वभाव के व्यक्ति थे. वो आरजेडी के सक्रिय सदस्य थे. आरजेडी की नवगठित कमेटी के पदेन सदस्य भी थे. पार्टी के लिए सक्रिय भूमिका भी निभाते थे. जनता के लिए भी वो हमेशा सक्रिय होकर उनकी मदद भी करते थे.

बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि सूचना मिली है कि बलिया थाना क्षेत्र के मधुसूदनपुर दियारा में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या हुई है. तुरंत घटनास्थल पर पुलिस बल को भेजा गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों से पूछताछ की जा रही है. अपराधियों को चिह्नित किया जा रहा है. जल्द ही पुलिस सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लेगी.

ये भी पढ़ें: Watch: सीन किसी फिल्म से कम नहीं…! सीवान में सुबह-सुबह मारी गोली, दोनों हाथों में पिस्टल लहराते हुए भागे बदमाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget