एक्सप्लोरर

Bihar Politics: मुहर्रम जुलूस को लेकर BJP के निशाने पर पूर्व CM राबड़ी देवी, महागठबंधन के नेताओं ने बताया घटिया राजनीति

Rabri Devi Muharram Viral Video: पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी एक वीडियो को लेकर चर्चा में आ गई हैं. वहीं, इस पर बिहार की राजनीति में जमकर आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं.

पटना: पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी द्वारा (Rabri Devi) ताजिया की पूजा करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसको लेकर बिहार में राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है. बीजेपी ने इसे शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर द्वारा रामचरितमानस (Ramcharitmanas) पर दिए गए विवादित बयान से तुलना करते हुए (BJP) तंज कसा है. बीजेपी ने आरजेडी पर मुस्लिम धर्म का सम्मान, लेकिन हिंदू धर्म का अपमान करने का आरोप लगाया है. बीजेपी के प्रवक्ता अरविंद सिंह ने लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) और राबड़ी देवी पर बुधवार को हमला करते हुए कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और लालू प्रसाद के आवास पर जिस तरह ताजिया जुलूस (Tajiya Procession) को उन लोगों ने पूजा की, यह बिहार के लोग देख रहे हैं. इस पर आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि यह घटिया मानसिकता का परिचायक है.
 
हिंदुओं के रामायण को अपमानित मत करवाइए- बीजेपी 

बीजेपी के प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि आप वोट की राजनीति के लिए और तुष्टिकरण के लिए ताजिया की पूजा कीजिए, चर्च में पूजा कीजिए यह सब करने के लिए कोई मना नहीं है. सभी धर्म का सम्मान करना चाहिए, लेकिन जिस तरह आप के मंत्रियों द्वारा हिंदुओं को अपमानित किया जाता है, आप के मंत्रियों के द्वारा  रामायण को अपमानित किया जाता है और इस पर आप का बयान नहीं आता है. वोट के लिए और तुष्टीकरण के लिए आपको जिसका भी पूजा करना है, ताजिया की पूजा करिए, मस्जिद में जाइए और नमाज पढ़िए कोई मना नहीं है, लेकिन हिंदुओं के रामायण को अपने मंत्रियों द्वारा अपमानित मत करवाइए. यह सब हम लोग देखते हैं तो बहुत दुख होता है. हम लोग भी सभी धर्मों का सम्मान करते हैं लेकिन किसी को अपमानित नहीं करते हैं.

आरजेडी ने कहा- घटिया राजनीति बीजेपी को मुबारक

आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि राबड़ी देवी का ताजिया के साथ वीडियो दिखाकर बीजेपी सवाल खड़ी कर रही है. यह घटिया मानसिकता और सोच है. इस देश की खूबसूरती है कि हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं. राबड़ी देवी जो खुद छठ पर्व करती हैं तो हम लोग सभी धर्मों के त्यौहार होली, दशहरा, ईद बकरीद सिख भाइयों के पर्व सब में एक दूसरे से मिलते हैं और सभी धर्मों का सम्मान करते हैं, लेकिन बीजेपी नफरत फैलाना जानती है. बीजेपी को रोजगार, महंगाई जैसे मुद्दों को लेकर नहीं बोलना है, सिर्फ नफरत फैलाने की बात करती है. आपसी भाईचारा खत्म करना यह घटिया राजनीति बीजेपी को मुबारक हो. सभी लोग जानते हैं कि भारतीय जनता पार्टी हिंदू के नाम पर सिर्फ राजनीति करती है.

हम लोग सभी पर्व-त्योहारों को उल्लास से मनाते हैं- जेडीयू

बीजेपी के बयान पर जेडीयू ने लालू और राबड़ी देवी का समर्थन करते हुए भी प्रहार किया है. जेडीयू के प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि एक तरफ महागठबंधन के लोग हैं, जहां सभी घटक पार्टियों की सर्व धर्म सम्मान की विचारधारा है. सभी धर्म और जाति के लोगों का सम्मान सीएम नीतीश कुमार करते हैं. हम लोग सभी पर्व-त्योहारों को उल्लास से मनाते हैं. भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकता में है समाज में तनाव पैदा करना, उन्मादी भाषा बोलना, समाज में हिंदू मुस्लिम के नाम पर बांटना. बीजेपी प्रवक्ता के इस तरह के बयान दर्शाता है विकास से उनको मतलब नहीं है. बीजेपी की प्राथमिकता है कि कैसे समाज में द्वेष फैले? इस बात का राजनीतिक लाभ उन्हें मिले.

ये भी पढ़ें: Bihar Caste Enumeration: 'तभी से कुछ राजनीतिक दल…', जाति गणना पर फिर तेजस्वी यादव का आया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, JDU ने भी कर दी भविष्यवाणी!
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, JDU ने भी कर दी भविष्यवाणी!
Bihar Crime News: डबल मर्डर से हिला बिहार, ​बांका में 2 युवकों को बदमाशों ने घेर कर मारी गोली
डबल मर्डर से हिला बिहार, ​बांका में 2 युवकों को बदमाशों ने घेर कर मारी गोली
Bankipur By-Election: क्या कायस्थों का अभेद्य किला हिला पाएंगे प्रशांत किशोर, या फिर चलेगा BJP का जादू?
बांकीपुर उपचुनाव: क्या कायस्थों का अभेद्य किला हिला पाएंगे प्रशांत किशोर, या फिर चलेगा BJP का जादू?
बिहार: नीतीश कुमार से अलग अंदाज में मिले CM सम्राट चौधरी, इन मुद्दों पर हुई बात
बिहार: नीतीश कुमार से अलग अंदाज में मिले CM सम्राट चौधरी, इन मुद्दों पर हुई बात

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget