एक्सप्लोरर

Abhay Kushwaha: बार बालाओं के साथ डांस पर अभय कुशवाहा ने दी सफाई, कहा- उमंग और जोश में हुई भूल

Aurangabad Lok Sabha Seat: औरंगाबाद सीट से अभय कुशवाहा को आरजेडी ने उम्मीदवार बनाया है. वहीं, बार बालाओं के साथ डांस वाले वायरल वीडियो उन्होंने प्रतिक्रिया दी.

Abhay Kushwaha: औरंगाबाद लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों को लेकर लगाए जा रहे सभी कयासों को ध्वस्त करते हुए जेडीयू का दामन छोड़ कर आरजेडी के साथ आए टेकारी के पूर्व विधायक अभय कुशवाहा को आरजेडी ने अपना उम्मीदवार बनाया है और उन्हे चुनाव लड़ने के लिए सिंबल प्रदान किया है. सिंबल प्राप्त करने के बाद गुरुवार की रात औरंगाबाद पहुंचे अभय कुशवाहा को पार्टी के नेताओं ने भव्य स्वागत किया और आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया. इस दौरान अभय कुशवाहा ने एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए लोकसभा क्षेत्र के लिए अपने नीतियों को स्पष्ट किया. वहीं, बार बालाओं वाले वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया दी.

बार बालाओं के साथ वायरल हो रहे वीडियो के सवाल पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे उमंग और जोश में हुई हरकत बताते हुए कहा कि जो इसका विरोध कर रहे हैं वह पहले हमारे साथ ही थे और उनके द्वारा ही शादी समारोह में बार बालाओं का डांस करवाया गया था. ऐसी स्थिति में सबसे बड़े दोषी तो वही हुए जिनके घर में ऐसा कार्यक्रम कराया गया. कुशवाहा ने कहा कि यह वीडियो लगभग दस साल पुराना है. इसके लिए पूर्व में भी उनके द्वारा गलती स्वीकार ली गई थी.

औरंगाबाद सीट से मिली उम्मीदवारी पर दिया बयान 

महागठबंधन से कांग्रेस को औरंगाबाद सीट नहीं मिलने पर प्रतिक्रिया देते हुए कुशवाहा ने कहा कि कांग्रेस ही नहीं आरजेडी के भी कई लोग यहां से चुनाव लड़ने के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर चुके थे, लेकिन अंतिम निर्णय ही सर्वमान्य होता है और प्रदेश नेतृत्व ने यहां की सीट आरजेडी को दी. औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र से अभी तक महागठबंधन के उम्मीदवार की जीत न होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र ने बिहार को मुख्यमंत्री दिया है उस क्षेत्र का विकास न होना यहां से चुनकर गए जन प्रतिनिधियों की गलती है जो जनता के विश्वास पर खरे नहीं उतर पाए और महागठबंधन को हार का सामना करना पड़ा. 

महागठबंधन की जीत को लेकर दिखे आश्वस्त 

चितौड़गढ़ के सवाल पर आरजेडी नेता ने कहा कि वे चितौड़गढ़ को ध्वस्त करने नहीं यहां की सम्मानित जनता का आशीर्वाद प्राप्त कर इसे सजाने और संवारने आए हैं और जनता के द्वारा प्राप्त आशीर्वाद से युवाओं को रोजगार, किसानों के खेतों में पानी, महिलाओं के मान सम्मान एवं उनकी उन्नति, व्यवसायियों के व्यवसाय की प्रगति, छात्र नौजवानों की शिक्षा के लिए काम करेंगे और औरंगाबाद को एक उन्नत लोकसभा क्षेत्र में विकसित करेंगे. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के 17 माह के कार्य के दौरान युवाओं को जो रोजगार प्राप्त हुए उससे बिहार में बदलाव की उम्मीद जगी है और महागठबंधन सभी 40 सीटों पर जीत हासिल करेगी. 

जेडीयू छोड़कर आरजेडी में आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह अपने पुराने घर में वापस आए हैं और एक भाई, एक बेटा और एक दोस्त बनकर जनता के सुख दुख में हमेशा खड़े होने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

ये भी पढे़ं: Prashant Kishor: 'जांच रुक जाएगी', अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर प्रशांत किशोर ने BJP की खोली पोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget