एक्सप्लोरर

Prashant Kishor: 'जांच रुक जाएगी', अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर प्रशांत किशोर ने BJP की खोली पोल

Prashant Kishor Statement: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को प्रतिक्रिया दी. उन्होंने बीजेपी पर हमला बोला.

Arvind Kejriwal Arrested: दिल्ली शराब नीति मामले में ईडी ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को कहा कि अरविंद केजरीवाल को बुलाए या किसी दूसरे को. समाज में एक छवि बनती जा रही है कि जो व्यक्ति, जो नेता बीजेपी के साथ नहीं है उस पर ईडी-सीबीआई का छापा पड़ेगा. ईडी-सीबीआई अपना काम करे, जिसने गलती की है उसकी जांच हो, उसको सजा मिले, जनता को उससे दिक्कत नहीं है. दिक्कत इस बात से होती है कि जिस आदमी की जांच चल रही है, वही आदमी पलटकर अगर बीजेपी में चला जाए तो जांच रुक जाएगी. लोगों को दिक्कत इससे है.

लोगों को दिक्कत इससे नहीं है कि लालू यादव और अरविंद केजरीवाल, टीएमसी के खिलाफ जांच चल रही है. आपने अगर गलती की है और सरकार जांच करना चाहती है, तो जांच होनी चाहिए.

बीजेपी पर साधा निशाना

प्रशांत किशोर ने पत्रकारों से बातचीत में आगे कहा कि मान लीजिए मैं ये भी तर्क मान लेता हूं कि सब ईमानदार लोग बीजेपी में ही हैं, सारे चोर विपक्ष में हैं. सबसे बड़ी दिक्कत ये है कि जिस भी पक्ष के आदमी पर आप संज्ञान लेकर आप चला रहे हैं, अभियोजन कर रहे हैं, सीबीआई, ईडी का रेड कर रहे हैं कल होकर वही बीजेपी ज्वाइन कर ले तो वो साधू हो जाएगा, दिक्कत उस बात से है. लोगों को, समाज को इस बात से दिक्कत होनी चाहिए कि अगर कल तक कानून की नजर में वो आदमी गलत था, दोषी था, जांच के योग्य था तो बीजेपी ज्वाइन कर लेने भर से वो साफ कैसे हो जाएगा. 

'बीजेपी वाशिंग मशीन है'

आगे चुनावी रणनीतिकार ने कहा कि लोग इसलिए कहते हैं कि बीजेपी वाशिंग मशीन है, तब लोगों के मन में ये बात आती है कि इन जांच एजेंसियों का उपयोग आप जांच के लिए नहीं बल्कि उनको डराने के लिए कर रहे हैं ताकि लोग आपके सामने खड़े न हो, लोकतंत्र में कोई आपका विरोध न करे ये दिक्कत है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: जय प्रकाश यादव RJD से बांका सीट के होंगे प्रत्याशी, बेगूसराय से कन्हैया का पत्ता साफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
मुर्गी पालन शुरू करना है, जानें कितनी जगह और पैसों की जरूरत?
मुर्गी पालन शुरू करना है, जानें कितनी जगह और पैसों की जरूरत?
Embed widget