एक्सप्लोरर

'मुस्लिम विरोधी और आतंकी...', वक्फ बोर्ड के समर्थन पर लालू की पार्टी का ललन सिंह पर पलटवार

Waqf Board Bill: आरजेडी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के हिडन एजेंडा पर जेडीयू काम करती है. ललन सिंह ने जिस तरीके से जो बातें कहीं अब गांव के एक-एक लोग समझ चुके हैं कि जेडीयू अब बीजेपी बन गई है.

Waqf Board Amendment Bill 2024: वक्फ बोर्ड संशोधन बिल को लेकर सियासी गलियारे में बवाल मचा है. गुरुवार (08 अगस्त) को जब इस बिल को सदन में पेश किया गया तो जमकर हंगामा हुआ. जेडीयू सांसद ललन सिंह भी खूब गरजे. जेडीयू ने इस बिल का समर्थन किया. अब लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी ने जेडीयू पर हमला किया है. ललन सिंह को भी निशाने पर लिया है और पलटवार किया गया है.

आरजेडी का तंज, कहा- जेडीयू अब बीजेपी बन गई

आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने गुरुवार को वक्फ बोर्ड बिल पर जेडीयू नेता ललन सिंह ने जो बातें कहीं उससे जनता दल यूनाइटेड का मुस्लिम विरोधी और आतंकी विरोधी चेहरा खुलकर सामने आया है. भारतीय जनता पार्टी के हिडन एजेंडा पर जेडीयू काम करती है. जेडीयू बीजेपी का मुखौटा है. इस बिल का समर्थन जनता दल यूनाइटेड संसद भवन में कर रही है. तंज कसते हुए कहा कि ललन सिंह ने जिस तरीके से जो बातें कहीं अब गांव के एक-एक लोग समझ चुके हैं कि जेडीयू अब बीजेपी बन गई है. जनता दल यूनाइटेड अल्पसंख्यक विरोधी थी और अब तो साबित भी हो गया है. जनता दल यूनाइटेड को स्पष्ट करना चाहिए.

जेडीयू सांसद ललन सिंह ने बिल पर क्या कहा है?

जेडीयू सांसद और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने वक्फ बोर्ड का खुलकर समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि यह बिल कहां से मुसलमान विरोधी है? विपक्ष पर हमला करते हुए जेडीयू सांसद ने कहा कि आपकी मस्जिद को छेड़छाड़ करने का प्रयास नहीं किया जा रहा है. यह एक कानून से बना हुआ संस्था है, उस संस्था को पारदर्शी बनाने के लिए कानून लाया जा रहा है. पारदर्शिता होनी चाहिए. कानून से बना कोई भी संस्था अगर निरंकुश होगा तो उसमें पारदर्शिता लाने के लिए सरकार को कानून बनाने का हक है. ये लोग तुलना मंदिर से कर रहे हैं. 

ललन सिंह ने यह भी कहा कि यहां उदाहरण दिया जा रहा है मंदिर और गुरुद्वारा प्रबंधक का, मंदिर और संस्था में अंतर आपको समझ नहीं आता है तो ये कौन सा तर्क है. बता दें कि गुरुवार को वक्फ एक्ट संशोधन विधेयक 2024 को लोकसभा में पेश किया गया. हालांकि अब उसे जेपीसी के पास भेजने की सिफारिश की गई है.

यह भी पढ़ें- वक्फ बोर्ड पर नीतीश कुमार की पार्टी ने साफ किया स्टैंड, ललन सिंह बोले- 'यह बिल कहां से मुसलमान...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में 11 लाख गरीब परिवारों को तोहफा, मिलेगा पक्का घर
बिहार में 11 लाख गरीब परिवारों को तोहफा, मिलेगा पक्का घर
'चंदा चोर और पेपर लीक वाले BJP दफ्तर में रहते हैं', तेजस्वी के वीडियो से बवाल!
'चंदा चोर और पेपर लीक वाले BJP दफ्तर में रहते हैं', तेजस्वी के वीडियो से बवाल!
BBOSE के डिप्टी डायरेक्टर के 3 ठिकानों पर रेड, पटना से बेगूसराय तक हड़कंप
BBOSE के डिप्टी डायरेक्टर के 3 ठिकानों पर रेड, पटना से बेगूसराय तक हड़कंप
Exclusive: कंगना रनौत के 'गटर' वाले बयान से चिराग पासवान निराश, 'ऐसी उटपटांग बातें...'
कंगना रनौत के 'गटर' वाले बयान से चिराग पासवान निराश, 'ऐसी उटपटांग बातें...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Embed widget