एक्सप्लोरर

वक्फ बोर्ड पर नीतीश कुमार की पार्टी ने साफ किया स्टैंड, ललन सिंह बोले- 'यह बिल कहां से मुसलमान...'

Waqf Board Amendment Bill 2024: जेडीयू सांसद ललन सिंह ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि इन्हें मंदिर और संस्था में समझ नहीं आता है. पढ़िए उन्होंने क्या कुछ कहा है.

Waqf Board Amendment Bill: संसद में गुरुवार (08 अगस्त) को पेश किए गए वक्फ बोर्ड बिल पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की पार्टी के सांसद ने बड़ा बयान दिया है. जेडीयू सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने स्टैंड साफ करते हुए कहा कि वक्फ बोर्ड बिल कहां से मुसलमान विरोधी है? इसे पारदर्शिता के लिए लाया जा रहा है. 

केंद्रीय मंत्री और सांसद ललन सिंह ने कहा, "कई माननीय सदस्यों की बात सुनने से ऐसा लग रहा है जैसे यह जो संशोधन लाया गया वक्फ बोर्ड के कानून में ये मुसलमान विरोधी है. कहां से ये मुसलमान विरोधी है? यहां उदाहरण दिया जा रहा है मंदिर और गुरुद्वारा प्रबंधक का, मंदिर और संस्था में अंतर आपको समझ नहीं आता है तो ये कौन सा तर्क है."

ललन सिंह ने कहा, "कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल अल्पसंख्यकों की बात कर रहे हैं. इस देश में हजारों सिखों को मारने का काम किसने किया. सब जानते हैं कि ये कांग्रेस ने किया है. सड़कों पर घूम-घूमकर सिखों की हत्या की थी. इस बिल के जरिए पारदर्शिता आएगी. यही मेरा सबसे आग्रह है." 

सरकार को हक है कानून बनाने का: ललन सिंह

केंद्रीय मंत्री सिंह अपनी बात रखते हुए खूब गरजे. वक्फ बोर्ड को लेकर ललन सिंह ने कहा कि आपकी मस्जिद को छेड़छाड़ करने का प्रयास नहीं किया जा रहा है. यह एक कानून से बना हुआ संस्था है, उस संस्था को पारदर्शी बनाने के लिए कानून लाया जा रहा है. पारदर्शिता होनी चाहिए. कानून से बना कोई भी संस्था अगर निरंकुश होगा तो उसमें पारदर्शिता लाने के लिए सरकार को कानून बनाने का हक है. ये लोग तुलना मंदिर से कर रहे हैं. कोई धर्म के नाम पर बंटवारा नहीं हो रहा है. यह लोग भ्रम फैलाना चाहते हैं. 

यह भी पढ़ें- Waqf Board Amendment Bill: वक्फ संशोधन बिल पर मीसा भारती का बड़ा बयान, कहा- 'हम लोग का स्टैंड...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget