एक्सप्लोरर

Bihar Lok Sabha Election 2024: बिहार में MLA, MLC से लेकर राज्यसभा सांसद तक को 'लोकसभा' जाने की चाहत, पढ़ें रिपोर्ट

Lok Sabha Election 2024: बिहार में लोकसभा चुनाव में राज्यसभा के दो सदस्य अभी तक मैदान में उतर चुके हैं. इसके साथ-साथ कई एमएलए भी अपना भाग्य अजमा रहे हैं.

Lok Sabha Election 2024: बिहार में विधान पार्षद हों या विधायक, सभी को दिल्ली पसंद आ रहा है. यही कारण है कि विधायक से लेकर विधान पार्षद तक इस लोकसभा चुनाव के मैदान में ताल ठोंक रहे हैं. इतना ही नहीं, राज्यसभा सांसदों की इच्छा भी लोकसभा पहुंचने की है. यही कारण है कि ऐसे सांसद भी लोकसभा जाने के लिए चुनावी मैदान में उतर गए हैं या उतरने वाले हैं.

बिहार में लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी नीत एनडीए का मुख्य मुकाबला विपक्षी दलों के महागठबंधन से माना जा रहा है. महागठबंधन में सीट बंटवारा तो हो गया, लेकिन पार्टियां अब तक उम्मीदवारों के नाम तय नहीं कर सकी हैं. ऐसे में महागठबंधन में शामिल दलों के नेताओं के सांसद बनने की इच्छा रखने वाले विधायक अभी प्रतीक्षा में हैं.

चुनावी मैदान में हैं राज्यसभा सदस्य

इस चुनाव में राज्यसभा के दो सदस्य अभी तक मैदान में उतर चुके हैं. पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से राज्यसभा सदस्य मीसा भारती प्रचार में जुट गई हैं, तो एनडीए की ओर से बीजेपी के राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर भी नवादा क्षेत्र से लोकसभा पहुंचने की उम्मीद पाले चुनावी मैदान में उतरे है. 

आरजेडी ने एमएलए को दिया है टिकट

आरजेडी पिछले चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत सकी थी, लेकिन इस चुनाव में वह विधायकों के जरिये अपने चुनावी परिणाम को सुधारना चाहती है. आरजेडी ने गया से विधायक कुमार सर्वजीत को चुनावी मैदान में उतारा है, तो बेलागंज के विधायक सुरेंद्र यादव को जहानाबाद से प्रत्याशी बनाया है. आरजेडी ने विधायक ललित यादव को दरभंगा लोकसभा सीट से उतारने का मन बना लिया है, जबकि विधायक आलोक मेहता को उजियारपुर से चुनाव मैदान में उतारा है.

इधर, पूर्व कृषि मंत्री और रामगढ़ के विधायक सुधाकर सिंह बक्सर से चुनावी मैदान में हैं. आरजेडी ने हालांकि अपने प्रत्याशियों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन कई प्रत्याशियों को सिंबल दे दिया गया है और वो चुनाव प्रचार में जुट गए हैं. इसी तरह, पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर को मधेपुरा से चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी है. जेडीयू विधायक रही बीमा भारती को भी आरजेडी ने पूर्णिया से चुनावी मैदान में उतार दिया है.

भाकपा माले भी पीछे नहीं

इधर, भाकपा माले ने पालीगंज से विधायक संदीप सौरभ को नालंदा लोकसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा है, जबकि तरारी के विधायक सुदामा प्रसाद आरा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में हैं. बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर को जेडीयू ने सीतामढ़ी लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है.

ये भी पढे़ं: Bihar Politics: मीसा और रोहिणी के चुनाव लड़ने पर क्या बोले संजय झा? CM नीतीश से तुलना कर कह गए बहुत कुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में लाठीचार्ज पर प्रशांत किशोर का पहला रिएक्शन, 'यह आग…'
झारखंड में लाठीचार्ज पर प्रशांत किशोर का पहला रिएक्शन, 'यह आग…'
गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले- भागो मत...
गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले- भागो मत...
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
उर्दू, अरबी और फारसी शिक्षकों के तबादले पर सवाल, तेजस्वी ने CM को लिखा पत्र
उर्दू, अरबी और फारसी शिक्षकों के तबादले पर सवाल, तेजस्वी ने CM को लिखा पत्र

वीडियोज

Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?
Bollywood News: सोशल मीडिया पर कार्तिक-करीना की तस्वीरें वायरल, यूजर्स के दावों ने उड़ाए होश ( 11.08.26 )

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget