एक्सप्लोरर

Bihar Politics: मीसा और रोहिणी के चुनाव लड़ने पर क्या बोले संजय झा? CM नीतीश से तुलना कर कह गए बहुत कुछ

Sanjay Jha News: जेडीयू कोटे के राज्यसभा नेता संजय झा चुनाव प्रचार में जाने के लिए आज पटना एयरपोर्ट पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मीडिया के कई सवालों का जवाब दिया.

Lok Sabha Election 2024: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की दो बेटी मीसा भारती और रोहिणी आचार्य 2024 के लोकसभा चुनाव मैदान में हैं. बड़ी बेटी मीसा भारती पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र दो बार हारने के बाद अब तीसरी बार चुनावी मैदान में है तो सारण सीट से छोटी बेटी रोहिणी आचार्य चुनाव मैदान में है. हालांकि लालू की दोनों बेटियों को चुनाव मैदान में आने पर एनडीए के नेता लगातार बयानबाजी कर रहे हैं. 

वहीं, आज (6 मार्च) जेडीयू कोटे के राज्यसभा नेता संजय झा ने रोहिणी और मीसा के चुनाव लड़ने पर लालू और नीतीश में बड़ा तुलना कर दिया है. संजय झा ने कहा है कि नीतीश जी ने कभी भी पर्सनल लेवल पर परिवार को राजनीति में नहीं लाए.

सीएम नीतीश की राजनीति पर बोले संजय झा

संजय झा चुनाव प्रचार में जाने के लिए पटना एयरपोर्ट पहुंचे, जहां मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मैं मीसा भारती और रोहिणी आचार्य पर कोई व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं, लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कभी भी पर्सनल लेवल पर परिवार को राजनीति में नहीं लाए. वह कभी भी परिवार लेवल की राजनीति नहीं किए हैं. वह 1985 से राजनीति में हैं और 18 साल से मुख्यमंत्री हैं उससे पहले वह केंद्र की राजनीति करते रहे हैं, लेकिन अपनी राजनीति में परिवार के किसी सदस्य को भी नहीं लाए हैं.

जेडीयू ने पहले उठाया था परिवारवाद का मुद्दा
 
परिवार के लोगों को राजनीति में लाने को लेकर नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव की तुलना पहले भी हो चुकी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए में आने से पहले 24 फरवरी को कर्पूरी जयंती के अवसर पर भरे मंच से कहा था कि कर्पूरी जी कभी भी परिवार को सपोर्ट नहीं किये थे, वह परिवारवाद के खिलाफ चलते थे. हमने भी कभी राजनीति में परिवार को सपोर्ट नहीं किया है. अपने परिवार के लोगों को कभी राजनीति में नहीं लाया है. कुछ लोग तो परिवार को ही आगे बढ़ाने में लगे रहते हैं. 

अब चुनाव के समय में संजय झा ने इस तरह का बयान देकर एक बार फिर लालू परिवार की राजनीति पर हवा तेज कर दी है.

मुकेश सहनी को लेकर सवाल पर दिए जवाब

वहीं, मुकेश सहनी महागठबंधन में आने पर जेडीयू नेता ने कहा कि इससे एनडीए का कोई नुकसान नहीं होगा. हमलोग का चुनाव प्रचार चल रहा है. 40 की 40 सीट हम लोग जीतेंगे, जो माहौल देश का है कि किसको प्रधानमंत्री बनना है? कौन सी सरकार बनानी है? यह बिहार के लोग जानते हैं. आरजेडी में पूरी तरह उम्मीदवारों के अनाउंस नहीं होने पर उन्होंने कहा कि मैं एनडीए की बात कर सकता हूं. एनडीए मेंअच्छी तरह से प्रचार चल रहा है. प्रधानमंत्री का भी कार्यक्रम हुआ है. नीतीश जी का भी कार्यक्रम हुआ है आगे भी मुख्यमंत्री जी का प्रचार चलेगा. 

नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने और बिहार में नीतीश कुमार के काम को लोग देख रहे हैं. बिहार में सामने में कोई भी कांटेस्ट नहीं दिखेगा.

ये भी पढ़ें: BJP Reaction: 'मुकेश सहनी ने खंजर भोंकने वाले...', VIP प्रमुख पर खूब बरसे विजय सिन्हा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget