एक्सप्लोरर

बिहार MLC चुनाव में राजपूत और भूमिहार उम्मीदवारों का रहा बोलबाला, दलित-मुस्लिम नहीं जीत पाए एक भी सीट

इस बार के चुनाव में सभी पार्टियों ने अगड़ी जाति के उम्मीदवारों को ही टिकट दी थी. आरजेडी जो दलितों और गरीबों की पार्टी होने का दावा करती है ने भी किसी दलित उम्मीदवार को टिकट नहीं दी थी.

पटना: बिहार विधान परिषद (Bihar Legislative Council Election 2022) के 24 सीटों पर हुआ चुनाव संपन्न हो गया है. गुरुवार को सभी 24 सीटों के परिणाम घोषित किए गए. परिणाम को देखें तो इस बार के चुनाव में भूमिहार और राजपूत उम्मीदवारों का बोलबाला रहा. वहीं, अधिकतर सीट पर अगड़ी जाति के नेता ने कब्जा जमाया है. जबकि दलित और मुस्लिम उम्मीदवार एक सीट पर भी जीत हासिल नहीं कर पाए हैं.

बिहार एनडीए ने 13 सीटों पर हासिल की जीत

मालूम हो कि एमएलसी चुनाव 2022 में एनडीए (NDA) ने 13 सीटों पर जीत हासिल की है. जबकि आरजेडी (RJD) ने छह, निर्दलीय उम्मीदवारों ने चार और कांग्रेस (Congress) ने एक सीट पर जीत हासिल की है. एनडीए में बीजेपी (BJP) ने सात, जेडीयू (JDU) ने पांच और आएलजेपी (RLJP) ने एक सीट पर जीत हासिल की है.

VIDEO: राजबल्लभ देंगे तेजस्वी को झटका! निर्दलीय हुई जीत के बाद क्या BJP में जाएंगे अशोक यादव? भतीजे ने चाचा के पाले में फेंकी गेंद

परिणाम को देखें तो यादव जाति पांच, भूमिहार जाति के छह, राजपूत जाति के छह, बनिया जाति के चार, कोइरी जाति के एक और ब्राह्मण जाति के दो उम्मीदवारों ने जीत हासिल की. मालूम हो कि इस बार के चुनाव में सभी पार्टियों ने अगड़ी जाति के उम्मीदवारों को ही टिकट दी थी. आरजेडी जो दलितों और गरीबों की पार्टी होने का दावा करती है ने भी किसी दलित उम्मीदवार को टिकट नहीं दी थी. इस कारण हम सुप्रीमो मांझी ने पार्टी पर हमला भी बोला था.

यहां देखें विजयी उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट - 

1. नालंदा में जेडीयू उम्मीदवार रीना यादव ने जीत हासिल की है, जो यादव जाति की हैं.

2. गोपालगंज में बीजेपी उम्मीदवार राजीव सिंह ने जीत हासिल की है, जो भूमिहार जाति के हैं.

3. मुजफ्फरपुर में जेडीयू उम्मीदवार दिनेश सिंह ने जीत हासिल की है, जो राजपूत जाति के हैं.

4. मोतिहारी में निर्दलीय उम्मीदवार महेश्वर सिंह ने जीत हासिल की है, जो राजपूत जाति के हैं.  

5. वैशाली से रालोजपा उम्मीदवार भूषण कुमार ने जीत हासिल की है, जो यादव जाति के हैं.

6. भागलपुर-बांका से जेडीयू उम्मीदवार विजय कुमार सिंह ने जीत हासिल की है, जो राजपूत जाति के हैं.

7. औरंगाबाद से बीजेपी उम्मीदवार दिलीप कुमार सिंह ने जीत हासिल की है, जो राजपूत जाति के हैं.

8. भोजपुर-बक्सर से जेडीयू उम्मीदवार राधाचरण सेठ ने जीत हासिल की है, जो बनिया जाति के हैं.

9. सारण से निर्दलीय उम्मीदवार सच्चिदानंद राय ने जीत हासिल की है, जो भूमिहार जाति के हैं.

10. पटना से आरजेडी उम्मीदवार कार्तिकेय कुमार शर्मा ने जीत हासिल की है, जो भूमिहार जाति के हैं.

11. सिवान से आरजेडी उम्मीदवार विनोद जायसवाल ने जीत हासिल की है, जो बनिया जाति के हैं.

12. नवादा से निर्दलीय उम्मीदवार अशोक यादव ने जीत हासिल की है, जो यादव जाति के हैं.

13. समस्तीपुर से बीजेपी उम्मीदवार तरूण कुमार चौधरी ने जीत हासिल की है, जो ब्राह्मण जाति के हैं.

14. पूर्णिया से बीजेपी उम्मीदवार दिलीप कुमार जायसवाल ने जीत हासिल की है, जो बनिया जाति के हैं.

15. मुंगेर-जमुई-शेखपुरा से आरजेडी उम्मीदवार अजय कुमार सिंह ने जीत हासिल की है, वे भूमिहार जाति के हैं.

16. गया-जहानाबाद-अरवल से आरजेडी उम्मीदवार रिंकू यादव ने जीत हासिल की है, तो यादव जाति के हैं.

17. रोहतास-कैमूर से बीजेपी उम्मीदवार संतोष कुमार सिंह ने जीत हासिल की है, जो राजपूत जाति के हैं.

18. दरभंगा से बीजेपी सुनील चौधरी ने जीत हासिल की है, जो ब्राह्मण जाति के हैं.

19. सीतामढ़ी-शिवहर से जेडीयू उम्मीदवार रेखा देवी ने जीत हासिल की है, जो कोइरी जाति की हैं.

20. पश्चिम चंपारण से आरजेडी उम्मीदवार सौरभ कुमार ने जीत हासिल की है, जो भूमिहार जाति के हैं.

21. बेगूसराय-खगड़िया से कांग्रेस उम्मीदवार राजीव कुमार ने जीत हासिल की है, जो भूमिहार जाति के हैं.

22. सहरसा-मधेपुरा-सुपौल से डॉ. अजय कुमार सिंह ने जीत हासिल की है, जो राजपूत जाति के हैं.

23. मधुबनी से पूर्व विधायक गुलाब यादव की पत्नी अंबिका गुलाब यादव निर्दलीय जीत हासिल की है, जो यादव जाति से आती हैं.

24. कटिहार से बीजेपी उम्मीदवार अशोक अग्रवाल ने जीत हासिल की है, जो बनिया जाति के हैं.

यह भी पढ़ें -

Watch: MLC की एक सीट पर जीती कांग्रेस तो खुशी में ठांय-ठांय, 'मतवाला समर्थक' का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Bihar Crime: छपरा में किशोर की निर्मम हत्या, चाकू गोदने के बाद चेहरे पर तेजाब डाला, मदनसाठ में लाश मिली तो मचा हड़कंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाठियां, आंसू गैस के गोले… CJP के प्रदर्शन पर RJD ने कह दी बड़ी बात, PM मोदी का भी जिक्र
लाठियां, आंसू गैस के गोले… CJP के प्रदर्शन पर RJD ने कह दी बड़ी बात, PM मोदी का भी जिक्र
CJP Parliament March: दिल्ली में CJP के प्रदर्शन और सोनम वांगचुक पर BJP का बड़ा बयान, 'भविष्य में…'
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन और सोनम वांगचुक पर BJP का बड़ा बयान, 'भविष्य में…'
CJP के प्रोटेस्ट के बीच सांसद पप्पू यादव की दो टूक, PM मोदी की दी ये सलाह
CJP के प्रोटेस्ट के बीच सांसद पप्पू यादव की दो टूक, PM मोदी की दी ये सलाह
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'

वीडियोज

Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, वृश्चिक और धनु राशि वालों को होगा अचानक धन लाभ, फैशन-किराना कारोबार में होगी बंपर कमाई
कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, मंगलवार को सिद्ध योग का संयोग, मेष और वृषभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, विरोधियों और तकनीकी खराबी का बड़ा अलर्ट
Embed widget