एक्सप्लोरर

Purnia Bridge Collapsed: पूर्णिया में निर्माण से पहले ही ध्वस्त हो गया पुल, ढलाई के दौरान गिरा, तीन मजदूर जख्मी

Bihar Bridge Collapsed News: घटना को लेकर विभाग के पदाधिकारियों ने ठेकेदार को जिम्मेदार बताया है. पीएमजीएसवाई योजना के तहत इस पुल का निर्माण हो रहा था.

पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया में मंगलवार की शाम एक पुल का कुछ हिस्सा ढलाई के दौरान गिर गया. बायसी प्रखंड की खपड़ा पंचायत में पीएमजीएसवाई योजना (PMGSY Scheme) के तहत इस पुल का निर्माण हो रहा था. इस घटना में तीन मजदूर भी घायल हुए हैं. घटना को लेकर विभाग के पदाधिकारियों ने ठेकेदार को जिम्मेदार बताया है. विभाग के पदाधिकारियों का आरोप है कि दो दिन पहले निर्माण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया था. इसके बाद भी ठेकेदार मोहम्मद तकसीर ने बिना किसी सूचना के काम को जारी रखा था.

इस पुल का निर्माण एक करोड़ 13 लाख 74 हजार रुपये की लागत से हो रहा है. मंगलवार की शाम घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. लोगों ने कार्य में लापरवाही का आरोप लगाते हुए ठेकेदार मोहम्मद तकसीर पर जमकर बरसे. यह पहला मौका नहीं है जब ठेकेदार पर गैर जिम्मेदाराना तरीके से निर्माण कार्य का आरोप लगा है. इसके पहले भी तकसीर ने डगरवा प्रखंड के बेलगछी चौक से टोली चौक तक सड़क की मरम्मत का ठेका लिया था जो बनते ही उखड़ना शुरू हो गया था.

इधर, घटना की जानकारी ग्रामीण कार्य विभाग के एसडीओ और कार्यपालक अभियंता को दी गई. मौके पर ग्रामीण कार्य विभाग कार्यपालक अभियंता रामु प्रसाद और ग्रामीण कार्य विभाग के एसडीओ राकेश कुमार पहुंचे. ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली. अधिकारियों ने भी ठेकेदार पर ही लापरवाही का आरोप लगाया.

विधायक ने भी कही कार्रवाई की बात

अधिकारी ने कहा कि 29 जनवरी को पुल निर्माण का निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिए गए थे. बिना सूचना के ठेकेदार के मुंशी ने बॉक्स पुल को ढाल दिया. ठेकेदार तकसीर को ब्लैक लिस्ट में डालने के लिए राज्य मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी जाएगी. इस मामले में बायसी विधायक सैयद रुकनुद्दीन अहमद ने ठेकेदार पर कार्रवाई की बात कही है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: बीजेपी ने बताया सत्ता में आने पर किसकी-किसकी खुलेगी फाइल, विजय कुमार सिन्हा का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'
CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'
ज्ञानेश कुमार पर प्रशांत किशोर की दो टूक, 'अब वक्त आ गया है कि...'
ज्ञानेश कुमार पर प्रशांत किशोर की दो टूक, 'अब वक्त आ गया है कि...'
चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर दिया साथ! जानें क्या कहा
चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर दिया साथ! जानें क्या कहा
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget