एक्सप्लोरर

Bihar Politics: बीजेपी ने बताया सत्ता में आने पर किसकी-किसकी खुलेगी फाइल, विजय कुमार सिन्हा का बड़ा बयान

Vijay Kumar Sinha: नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा मंगलवार को सीतामढ़ी पहुंचे थे. यहां वे सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पर बरसे. दोनों को महाठग बताया.

सीतामढ़ी: बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता और विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने बड़ा बयान दिया है. विजय सिन्हा ने मंगलवार को कहा है कि बीजेपी के सत्ता में आने पर सीमावर्ती जिलों में बसे बांग्लादेशियों एवं मदरसे के नाम पर बढ़ रहे आतंकवादियों से संबंधित पुरानी फाइलों को खोला जाएगा. यह बातें उन्होंने सीतामढ़ी में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहीं.

विजय कुमार सिन्हा ने सूबे में लूट, डकैती और हत्या की घटनाओं का जिक्र किया और पुलिसिया कार्रवाई को खानापूर्ति बताया. कहा कि गिरफ्तारी के नाम पर कमजोर एवं निर्दोष लोगों को जेल भेज दिया जाता है और मुख्य आरोपित को बचा लिया जाता है. इस दौरान वे नीतीश कुमार और तेजस्वी पर भी बरसे. दोनों को महाठग बताया. कहा कि दोनों एक-दूसरे को ठग रहे है. एक कुर्सी बचा रहे हैं तो दूसरे कुर्सी के लिए प्रयासरत हैं.

डूबने वाली है जेडीयू की नाव

नीतीश पर हमला करते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि जेडीयू की नाव डूबने वाली है. लोग सुरक्षित क्षेत्र की तलाश में हैं. इसके लिए माझी यानी सीएम खुद जिम्मेदार हैं. नीतीश कुमार सभी भरोसेमंद को पार्टी से अलग कर रहे हैं क्योंकि उनको पार्टी का आरजेडी में विलय करना है. एक सवाल के जवाब में कहा कि जो जनता के विश्वास पर खड़ा नहीं उतर सकता उसके लिए पीएम का सपना दूर की बात है.

एक अन्य सवाल पर विजय सिन्हा ने कहा कि बीजेपी में डील नहीं चलती है. खुद उपेंद्र कुशवाहा ने ही नीतीश कुमार से आरजेडी से डील के बारे में पूछा है. नैतिकता बची हो तो नीतीश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए. कारण कि जनादेश उन्हें नहीं मिला था.

आगे विजय सिन्हा ने बताया कि सीता की धरती अयोध्या से कम पावन नहीं है. यह सरकार बिहार के गौरव और वैभव की बात करती है पर पर्यटन के क्षेत्र में काम नहीं हो रहा है. पर्यटन के क्षेत्र में विकास होने पर प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे. अयोध्या की तरह सीतामढ़ी में भी मां सीता की भव्य मंदिर बनना चाहिए. इसके लिए सदन में भी मामला उठाया जाएगा.

यह भी पढ़ें- ये राह नहीं आसां, आग का दरिया है... 'हिस्सा' मिला तो उपेंद्र कुशवाहा कमजोर होंगे या मजबूत? Inside Story

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
'पापा की छांव में जीना सीखा', लालू यादव के लिए रोहिणी का भावुक पोस्ट
'पापा की छांव में जीना सीखा', लालू यादव के लिए रोहिणी का भावुक पोस्ट
पटना में विश्वविद्यालय अधिनियम के विरोध में हंगामा, पुलिस से भिड़े शिक्षक
पटना में विश्वविद्यालय अधिनियम के विरोध में हंगामा, पुलिस से भिड़े शिक्षक
'घबराती मोदी सरकार...', CJP प्रोटेस्ट को लेकर बोलीं लालू की बेटी रोहिणी
'घबराती मोदी सरकार...', CJP प्रोटेस्ट को लेकर बोलीं लालू की बेटी रोहिणी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget