एक्सप्लोरर

Prophet Muhammad Row: पैगंबर पर टिप्पणी को लेकर जुमे की नमाज के बाद बिहार में भी विरोध प्रदर्शन, रासुका लगाने की मांग

पैगंबर मोहम्मद पर भड़काऊ बयान के खिलाफ शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में प्रदर्शन किया गया. इस दौरान नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी और उनपर रासुका लगाने की मांग की गई.

पटना: पैगंबर मोहम्मद (Prophet Muhammad) पर भड़काऊ टिप्पणी के खिलाफ शुक्रवार को नमाज के बाद बिहार में कई जिलों में प्रदर्शन किया गया. आरा के गोपाली चौक के पास मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान बीजेपी से निलंबित नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी और उन पर रासुका लगाने की मांग की गई. वहीं, नवादा में स्थिति बेकाबू हो गई. यहां गुस्साई भीड़ ने जमकर नारेबाजी की और पटना-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-31) पर आगजनी कर जाम कर दिया. प्रशासन के समझाने के बावजूद भी प्रदर्शनकारी मानने को तैयार नहीं थे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में भी विरोध प्रदर्शन हुआ.

आरा के गोपाली चौक के पास नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात थी, जिससे कोई अप्रिय घटना ना हो सके. इस दौरान मुस्लिम वक्ता मुस्तकीम आलम ने कहा कि जिस तरह से नूपुर शर्मा एवं अन्य बीजेपी नेताओं ने पैगंबर की शान में गुस्ताखी की है, उससे मुस्लिम काफी खफा हैं. सरकार को चाहिए कि नूपुर शर्मा पर रासुका लगाकर जल्द गिरफ्तार करें, क्योंकि इन लोगों से देश को खतरा है. अगर नुपुर को जल्द गिरफ्तारी नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन और भी बड़ा होगा.

ये भी पढ़ें- Population Control: नीतीश के इनकार के बाद बिहार BJP प्रमुख का नया राग, 2 बच्चे वाले परिवार को प्रोत्साहित करे सरकार

नवादा में उग्र प्रदर्शन

पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में नवादा में भी उग्र प्रदर्शन किया गया. शहर के अंसार नगर मोहल्ले से जुमे की नमाज के बाद जुलूस निकाला गया. इस दौरान काफी संख्या में युवा जुलूस में शामिल हुए और बीजेपी से निलंबित नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग की. विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए सद्भावना चौक पहुंच गए और पटना-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया. सड़क पर आगजनी भी की गई, जिसके कारण करीब तीन घंटे तक पटना-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग जाम रहा. जुलूस के मद्देनजर पुलिस अलर्ट थी.

बिहारशरीफ में निकाला गया जुलूस

नालंदा के बिहारशरीफ में जुमा के नमाज के बाद बड़ी दरगाह मेला मैदान से हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग अपने हाथों में तिरंगा, तख्ती और इस्लामिक झंडा लेकर पहुंचे. यहां से एसडीपीआई प्रदेश अध्यक्ष शमीम अख्तर के नेतृत्व में विशाल जुलूस निकाला गया. इस दौरान पुलिस अलर्ट दिखी और जुलूस के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो. इस जुलूस के दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. साथ ही नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल पर कार्रवाई करने की मांग की.

ये भी पढ़ें- तेज प्रताप यादव ने छात्र RJD के प्रदेश अध्यक्ष पर लगाया गंभीर आरोप, गगन कुमार को पार्टी से बर्खास्त करने की मांग की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
Bihar MLC Election Results Live: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget