एक्सप्लोरर

तेज प्रताप यादव ने छात्र RJD के प्रदेश अध्यक्ष पर लगाया गंभीर आरोप, गगन कुमार को पार्टी से बर्खास्त करने की मांग की

तेज प्रताप यादव ने छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष गगन कुमार पर गंभीर आरोप लगाया है. साथ ही उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मांग की है कि गगन को जल्द से जल्द बर्खास्त किया जाए.

पटना: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष गगन कुमार (Student RJD State President Gagan Kumar) पर गंभीर आरोप लगाया है. साथ ही पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से गगन को जल्द से जल्द बर्खास्त करने की मांग की है. बता दें कि गगन कुमार से तेज प्रताप यादव की पुरानी नाराजगी है

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि "पटना विश्वविद्यालय के संघर्षशील छात्र नेता विक्रांत रॉय पर छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष गगन कुमार द्वारा जानलेवा हमला किया गया. मैं इसकी कड़ी शब्दों में निंदा करता हूं और राष्ट्रीय जनता दल के शीर्ष नेतृत्व से ऐसे लोगों को जल्द से जल्द पार्टी से बर्खास्त करने का आग्रह करता हूं."

गगन कुमार पर मारपीट करने का मामला थाने में दर्ज

दरअसल, छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष गगन कुमार पर पटना विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता विक्रांत रॉय ने मारपीट का आरोप लगाया है. उन्होंने इस संबंध में पटना के कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. उन्होंने बताया है कि पांच जून की शाम करीब साढ़े आठ बजे एनसीपी कार्यालय के पास चाय पी रहा था. तभी गगन कुमार अपने गुर्गों के साथ वहां आए और उनके साथ मारपीट की. इस दौरान उनके गले की चेन भी छीन ली है.

तेज प्रताप के करीबी को हटाकर गगन को बनाया था प्रदेश अध्यक्ष

गौरतलब है कि आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने तात्कालिक छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष और तेज प्रताप के करीबी माने जाने वाले आकाश यादव को हटा कर गगन कुमार को छात्र राजद की कमान सौंप दी थी, तब से ही तेज प्रताप यादव की नजर में गगन चुभते रहे हैं और अब जब मौका मिला है तो तेज प्रताप ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से गगन कुमार को जल्द से जल्द बर्खास्त करने की मांग कर दी. हालांकि, गगन कुमार ने इस आरोप को बेबुनियाद बताया है.

ये भी पढ़ें- Lalu Yadav Birthday: अब लालू यादव के समर्थक भी बने 'भक्त', जन्मदिन के पूर्व पोस्टर लगाकार बताया गरीबों का भगवान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोकामा विधायक अनंत सिंह ने एमपी-एमएलए कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए क्या है पूरा मामला
मोकामा विधायक अनंत सिंह ने एमपी-एमएलए कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए क्या है पूरा मामला
वीणा मानवी ने अपनी गिरफ्तारी पर दिया बड़ा बयान, 'मैं समझ रही थी कि मेरे…'
वीणा मानवी ने अपनी गिरफ्तारी पर दिया बड़ा बयान, 'मैं समझ रही थी कि मेरे…'
तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार, बांकीपुर से नामांकन के बाद पुलिस ने पकड़ा
तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार, बांकीपुर से नामांकन के बाद पुलिस ने पकड़ा
बंटी यादव की हत्या पर रोहिणी आचार्य का मुख्यमंत्री पर सीधा हमला, 'सम्राट सरकार का इकबाल खत्म'
बंटी यादव की हत्या पर रोहिणी आचार्य का मुख्यमंत्री पर सीधा हमला, 'सम्राट सरकार का इकबाल खत्म'

वीडियोज

DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP
Breaking | US Iran War | America Attack Bahrain: खाड़ी में छिड़ गया 'विश्व युद्ध'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget