एक्सप्लोरर

VIDEO: 2025 में NDA और I.N.D.I.A गठबंधन की टाइट होगी हवा? प्रशांत किशोर ने दे दिया 'सबूत'!

Prashant Kishor News: दो अक्टूबर 2022 से प्रशांत किशोर ने जन सुराज अभियान चलाना शुरू किया था. यह कयास लगाया जा रहा है कि 2025 में पीके बड़े-बड़े दलों को सोचने पर मजबूर कर सकते हैं.

Prashant Kishor Jan Suraaj Party News: 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में थोड़ा वक्त जरूर है लेकिन जिस हिसाब से जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर तैयारी कर रहे हैं उससे एनडीए और इंडिया गठबंधन की टेंशन जरूर बढ़ गई है. प्रशांत किशोर के कार्यक्रम में होने वाली भीड़ इस बात की 'गवाही' दे रही है. रविवार (04 अगस्त) को कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब एक तरह से 'सबूत' है कि 2025 के चुनाव में कहीं दोनों गठबंधन की प्रशांत किशोर हवा टाइट ना कर दें. 

प्रशांत किशोर का बिहार की राजनीति में जिस तरह से क्रेज बढ़ रहा है और जिस तरह से भीड़ उमड़ रही है उसको देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि 2025 का चुनाव देखने लायक होगा. दरअसल, बीते रविवार को पटना के सबसे बड़े हॉल बापू सभागार में प्रशांत किशोर ने जन सुराज अभियान का एक कार्यक्रम रखा था. यह हॉल बड़े-बड़े राजनीतिक दलों के कार्यक्रम में भी नहीं भर पाता है लेकिन प्रशांत किशोर के कार्यक्रम में पैर रखने तक की जगह नहीं थी. इसका वीडियो देखकर आप भी अंदाजा लगा सकते हैं.

देखने लायक होगा 2025 का विधानसभा चुनाव

बताया जाता है कि इस हॉल की क्षमता लगभग 5000 लोगों की है. रविवार को यह पूरा हॉल नीचे से ऊपर तक खचाखच भरा था. कई लोग हॉल के बाहर में भी मंडरा रहे थे. भीड़ देखकर प्रशांत किशोर काफी गदगद हुए. मंच से उन्होंने काफी खुश होकर समर्थकों का अभिवादन किया. अब देखना होगा कि इस भीड़ का 2025 के चुनाव में कितना असर होता है. क्योंकि कहा जाता है कि भीड़ से वोट का आकलन नहीं किया जा सकता है. हालांकि यह कयास लगाया जा रहा है कि 2025 में पीके बड़े-बड़े दलों को सोचने पर मजबूर कर सकते हैं.

बता दें कि दो अक्टूबर 2022 से प्रशांत किशोर ने जन सुराज अभियान चलाना शुरू किया था. दो साल होने में कुछ वक्त बाकी है. पद यात्रा के तहत वह बिहार के कई जिलों में जाकर लोगों से मिल चुके हैं. अब प्रशांत किशोर जन सुराज को पार्टी में तब्दील करने जा रहे हैं. इसके साथ ही ऐलान किया है कि 2025 में जन सुराज पार्टी बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. मुस्लिम समुदाय, महिला, युवा, पिछड़ा, अनुसूचित जाति, अति पिछड़ा, जेनरल किसकी कितनी भागीदारी होगी यह भी उन्होंने तय कर दिया है. 

प्रशांत किशोर तेजस्वी यादव पर लगातार निशाना साधते रहे हैं. रविवार को भी उन्होंने कहा कि अब बिहार के युवा 10वीं फेल लोगों के नेतृत्व में काम नहीं करना चाहते हैं. यहीं कारण है कि जन सुराज अभियान से जुड़ रहे हैं. 

यह भी पढ़ें- Waqf Board Amendment Bill: 'हिंदू-मुस्लिम इनका परम...', वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में BJP ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'बहुत ही...'
बांकीपुर में BJP ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'बहुत ही...'
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले CM सम्राट चौधरी?
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले सम्राट चौधरी?
बिहार: मटन बोलकर खिला दिया मुर्गा का पीस! शादी में जमकर मारपीट, दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग भिड़े
बिहार: मटन बोलकर खिला दिया मुर्गा! शादी में जमकर मारपीट, दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग भिड़े

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget