एक्सप्लोरर

जन सुराज का दामन थामेंगे JDU के अनंत सिंह? प्रशांत किशोर बोले- 'अभी…'

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर बुधवार को नवादा पहुंचे थे. पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी के लिए सभा की. इस मौके पर वे बीजेपी पर बरसे. जेडीयू को भी निशाने पर लिया.

बिहार की आठ सीटों पर होने वाले एमएलसी चुनाव में हैरान करने वाली बात है कि जेडीयू के विधायक अनंत सिंह जन सुराज के लिए प्रचार कर रहे हैं. जन सुराज के प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह पटना स्नातक सीट से उम्मीदवार हैं. इनकी जीत के लिए अनंत सिंह ने पूरी ताकत झोंक दी है. सवाल है कि क्या अनंत सिंह जन सुराज में शामिल होंगे? इस पर प्रशांत किशोर का बयान आया है.

बुधवार (07 अक्टूबर, 2026) को प्रशांत किशोर नवादा पहुंचे थे. अनंत सिंह के जन सुराज में आने की चर्चा पर प्रशांत किशोर ने कहा कि विचारधारा के साथ पार्टी चलती है और जो लोग विचार के साथ उनकी पार्टी में आ रहे हैं, उनका स्वागत है. 

उन्होंने कहा, "अभी तो भगदड़ शुरू हुई है, आगे भी और लोग आएंगे." सभा में प्रशांत किशोर का बीजेपी और जेडीयू पर हमला लगातार जारी रहा.

'नीतीश कुमार नहीं आ रहे सामने'

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी की सभा के लिए पीके नवादा पहुंचे थे. सभा के दौरान प्रशांत किशोर ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जेडीयू पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान नीतीश कुमार की तस्वीर कई जगहों से गायब है और वह खुद चुनाव प्रचार में सामने नहीं आ रहे हैं. अब जेडीयू की ओर से निशांत कुमार को आगे बढ़ाकर चेहरा दिखाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने बीजेपी और जेडीयू के बीच आपसी खींचतान का भी दावा किया.

यह भी पढ़ें- बिहार में टूट जाएगा NDA गठबंधन? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ने बढ़ाई टेंशन!

दूसरी ओर प्रशांत किशोर ने 'विकसित भारत' अभियान को लेकर कहा कि बिहार में करीब 50 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं, युवा बेरोजगार हैं और लगातार पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं, इसके बावजूद विकसित भारत के नाम पर कार्यक्रम और दीया जलाने की बात हो रही है. 

प्रशांत किशोर ने तंज कसते हुए कहा कि 'विकसित भारत' सिर्फ बीजेपी के लोगों और उसके समर्थकों को दिखाई दे रहा है. उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार उन लोगों के साथ खड़ी है, जिनके घर का दीया बुझ चुका है या उन लोगों के साथ, जो मोदी के जन्मदिन पर दीया जला रहे हैं.

यह भी पढ़ें- 'ज्ञानेश कुमार को इतना…', RJD सांसद मनोज झा का दो टूक जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग
बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग
खरगे के बयान पर तेजस्वी यादव ने कह दी बड़ी बात, अनंत सिंह पर भी बोले
खरगे के बयान पर तेजस्वी यादव ने कह दी बड़ी बात, अनंत सिंह पर भी बोले
अनंत सिंह की पत्नी पर अब सरकार का एक्शन, बंगला खाली करने का नोटिस
अनंत सिंह की पत्नी पर अब सरकार का एक्शन, बंगला खाली करने का नोटिस
बिहार के जहानाबाद में भोजपुरी सिंगर के घर फायरिंग, कार में तोड़फोड़
बिहार के जहानाबाद में भोजपुरी सिंगर के घर फायरिंग, कार में तोड़फोड़
Advertisement

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget