एक्सप्लोरर

Prashant Kishor: चुनाव से पहले प्रशांत किशोर को झटका, इस नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा, वजह भी बताई

Prashant Kishor: करीब 6 महीने पहले ही राजीव राय ने पार्टी में बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ जन सुराज की सदस्यता ली थी. अब पार्टी से अचानक इस्तीफा देकर राजीव राय ने चौंका दिया है.

Prashant Kishor News: 2025 में बिहार विधानसभा का चुनाव होना है. इस बीच राजनीतिक दलों से इस्तीफे का दौर भी शुरू हो गया है. जन सुराज पार्टी (Jan Suraaj Party) के संस्थापक प्रशांत किशोर को एक बड़ा झटका लगा है. पूर्णिया से जन सुराज के महानगर अध्यक्ष राजीव राय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने आज (सोमवार) इसकी जानकारी दी है. उन्होंने इस्तीफे का कारण भी बताया है.

करीब 6 महीने पहले ही राजीव राय ने बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ जन सुराज की सदस्यता ली थी. उसके बाद से यह माना जा रहा था कि राजीव राय पूर्णिया सदर विधानसभा से 2025 में चुनाव लड़ेंगे. इस बीच अचानक उनके इस्तीफे से पूर्णिया की राजनीति में नया मोड़ आ गया है. उन्होंने जन सुराज को छोड़ने का ऐलान कर सबको चौंका दिया है और स्वतंत्र रूप से लोगों की सेवा करने की बात कही है.

इस्तीफे को लेकर राजीव राय ने क्या कहा?

राजीव राय ने सोमवार (21 अप्रैल) को अपने आवास पर प्रेस वार्ता कर इस्तीफे की जानकारी दी. कहा कि उन्होंने जन सुराज के लिए अपना 100 प्रतिशत दिया था और दिन-रात काफी मेहनत भी की थी. घर-घर जन सुराज अभियान को उन्होंने पूर्णिया में चलाया. इस अभियान के तहत करीब पांच हजार लोगों को उन्होंने जन सुराज से जोड़ा. इसके बावजूद ताज्जुब की बात है कि जन सुराज के मुखिया और प्रदेश अध्यक्ष को उनकी कार्यशैली के बारे में किसी भी तरह की जानकारी तक नहीं थी. जिले के दो-तीन पदाधिकारी ने यह सब खेल किया है. 

राजीव बोले- पूर्णिया के लोगों की करते रहेंगे सेवा

राजीव राय ने कहा कि महानगर की टीम को किसी कार्यक्रम के बारे में जानकारी तक नहीं दी जाती थी. उन्हें इन सभी बातों को लेकर घुटन महसूस हो रही थी. उन्हें पार्टी में जिस तरह का सम्मान मिलना चाहिए था नहीं मिला इसलिए उन्होंने इतना बड़ा कदम उठाया. उन्होंने यह भी स्पष्ट तौर पर कहा कि वे किसी अन्य राजनीतिक दल में नहीं जा रहे हैं. वे स्वतंत्र रूप से पूर्णिया के लोगों की सेवा करते रहेंगे.

यह भी पढ़ें- Anurag Thakur: पटना पहुंचे BJP सांसद अनुराग ठाकुर, तेजस्वी यादव के CM फेस पर क्या बोले? कांग्रेस भी निशाने पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
3 भारतीय दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल
3 भारतीय दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget