एक्सप्लोरर

प्रशांत किशोर का 'फिल्मी' वार! कहा- 'शाहरुख खान ने सबसे पहले टीवी के फौजी और...'

Prashant Kishor News: पीके का यह बयान कुछ दिनों पहले का है जब वे कैमूर पहुंचे थे. प्रशांत किशोर ने कहा कि राजनीति में उन्होंने अपनी पहचान खुद बनाई है. अब जनता को तय करना है.

Prashant Kishor: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर एक पार्टी दूसरी पार्टी के लिए बी टीम बता रही है. इस बीच पीके (PK) हर पार्टियों पर निशाना साध रहे हैं. एक बार फिर उन्होंने तंज कसा है, लेकिन इस बार उनका अंदाज थोड़ा अलग है. प्रशांत किशोर ने फिल्मों का उदाहरण दिया. इसके साथ ही शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) का नाम लिया.

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और अभिषेक बच्चन का उदाहरण देते हुए आरजेडी में चल रहे परिवारवाद पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि शाहरुख खान ने सबसे पहले टीवी के फौजी और सर्कस सीरियल में काम करके अपने करियर की शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से स्वयं के लिए अपना रास्ता बनाया. पीके का यह बयान कुछ दिनों पहले का है जब वे कैमूर पहुंचे थे. 

'...तब अभिषेक बच्चन की तरह विकल्प नहीं था'

पीके ने कहा कि शाहरुख खान ने जब शुरुआत की तब अभिषेक बच्चन की तरह उनके पास कोई विकल्प नहीं था. उनको शुरुआत में जिस तरह का भी काम मिला उसको उन्होंने चुना और उसमें अपनी काबिलियत के दम पर अपना नाम बनाया. बॉलीवुड में कई वर्षों तक काम करने के बाद और कई सुपरहिट मूवीज देने के बाद शाहरुख ने अपनी पसंद के डायरेक्टर, प्रोडक्शन हाउस और स्क्रिप्ट को चुनना शुरू किया. अभिषेक बच्चन की पहचान यह है कि वह अमिताभ बच्चन के बेटे हैं, इसलिए उनको हमेशा से अपनी पसंद का काम चुनने का मौका मिला.

प्रशांत किशोर ने कहा कि उसी तरह तेजस्वी की भी पहचान सिर्फ यह है कि वह लालू यादव के बेटे हैं. तेजस्वी को तो जीडीपी और जीडीपी विकास दर में भी फर्क नहीं पता है. जिस तरह से शाहरुख खान ने बॉलीवुड में अपना रास्ता और अपनी पहचान खुद बनाई है उसी तरह राजनीति में प्रशांत किशोर ने अपनी पहचान खुद बनाई है. पीके ने कहा, "हमारा रास्ता सीधा नहीं है. अब जनता को तय करना है कि उनको भरोसा उन पर करना है जिसने अपनी बुद्धि और मेहनत से अपने लिए रास्ता बनाया है या उन पर जो अपने बाबू जी के नाम से आगे बढ़े हैं."

यह भी पढ़ें- Bihar CM Nitish Kumar: बाल-बाल बचे नीतीश कुमार, निकल रहे थे CM तभी वेलकम गेट गिरा, दौड़ पड़े सुरक्षाकर्मी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा

वीडियोज

Hrithik Roshan-Saba Azad के Breakup Rumours के बीच Viral Dating App Profile ने बढ़ाई हलचल
अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget