एक्सप्लोरर

Bihar CM Nitish Kumar: बाल-बाल बचे नीतीश कुमार, निकल रहे थे CM तभी वेलकम गेट गिरा, दौड़ पड़े सुरक्षाकर्मी

Bihar CM Nitish Kumar: सीएम नीतीश कुमार ने बेलछी प्रखंड में 100 करोड़ की लागत वाले कई प्रोजेक्टस का उद्घाटन और शिलान्यास किया. निकलने के वक्त यह हादसा हो गया.

Bihar CM Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक हादसे में बाल-बाल बच गए. सोमवार (09 सितंबर) को सीएम नीतीश कुमार बाढ़ और मोकामा पहुंचे थे. बाढ़ के बेलछी प्रखंड में कई प्रोजेक्टस का सीएम नीतीश कुमार उद्घाटन और शिलान्यास किया. इसके बाद जैसे ही मुख्यमंत्री का काफिला ब्लॉक ऑफिस से निकलने वाला था कि वहां बना वेलकम गेट गिर गया. इसके बाद थोड़ी देर तक काफिला रुका रहा. सुरक्षा में तैनात अधिकारियों और कुछ लोगों ने आनन-फानन में दौड़कर गेट को उठाया.

हादसे के वक्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की गाड़ी पीछे थी. वहीं काफिले में बाकी अधिकारियों की गाड़ी आगे थी. जब वेलकम गेट गिरा तो सीएम के कारकेड में शामिल एक गाड़ी बिल्कुल पास थी. हालांकि वेलकम गेट के गिरने से पहले चालक ने गाड़ी रोक दी. इसके बाद सुरक्षाकर्मी दौड़े और फिर गेट को ठीक किया गया तब काफिला निकला.

अनंत सिंह से भी हुई सीएम नीतीश कुमार की मुलाकात

बताया जाता है कि यहां से मुख्यमंत्री मोकामा विधानसभा क्षेत्र सहित बाढ़ के इलाके का दौरा करने के लिए निकले हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सर्वप्रथम बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पथ पर रेलवे ओवरब्रिज, ताजपुर-करजान सड़क संपर्क पथ का अवलोकन किया. इसके बाद सीएम ने नवनिर्मित बेलछी प्रखंड सह अंचल कार्यालय का उद्घाटन किया. इसी दौरान वेलकम गेट गिरा. बेलछी से लौटने के क्रम में अनंत सिंह के गांव लदमा गए जहां पूर्व विधायक से उनकी मुलाकात हुई. 

वहीं बाढ़ के बाद मोकामा पहुंचे मुख्यमंत्री ने औंटा-सिमरिया गंगा सिक्स लेन पुल, गंगा उद्वह परियोजना व डबल ट्रैक मेगा रेल ब्रिज का निरीक्षण किया. इसके बाद मरांची प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया. मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और पूर्व मंत्री नीरज कुमार भी मौजूद रहे. इसके बाद समारोह समाप्त होते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मरांची उच्च विद्यालय में पहले से मौजूद हेलीकॉप्टर से पटना के लिए रवाना हो गए.

पहले भी हो चुकी है इस तरह की चूक

बता दें कि सीएम नीतीश कुमार के किसी कार्यक्रम में चूक का यह कोई पहला मामला नहीं है. इसके पहले भी कई बार कुछ न कुछ हो चुका है. कुछ महीने पहले सीएम नीतीश कुमार जब मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे तो सुरक्षा घेरा के बीच एक बाइक सवार घुस गया था. बाइक सवार को पकड़ लिया गया था. कभी फूलों का माला फेंकने का भी सामने आया था तो एक बार नालंदा में जोरदार धमाका भी हुआ था. इस तरह कई और बार चूक हो चुकी है.

यह भी पढ़ें- Patna BJP Leader Shot Dead: पटना में BJP नेता की गोली मारकर हत्या, सुबह-सुबह फायरिंग से दहल उठी राजधानी

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामविलास को CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, चिराग बोले- 'मेरे और मेरे परिवार…'
रामविलास को CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, चिराग बोले- 'मेरे और मेरे परिवार…'
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
बिहार का धनकुबेर इंजीनियर, EOU की रेड में मिलीं नोटों की गड्डियां
बिहार का धनकुबेर इंजीनियर, EOU की रेड में मिलीं नोटों की गड्डियां
प्रधानमंत्री पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार का हमला, 'आपने भगवान से लेकर…'
प्रधानमंत्री पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार का हमला, 'आपने भगवान से लेकर…'

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR पर संजय राउत ने पूछा, 'सरकार किसके फेवर में...'
राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR पर संजय राउत ने पूछा, 'सरकार किसके फेवर में...'
'मोदी-शाह और ज्ञानेश ने हिन्दुस्तान को हाईजैक कर लिया', राहुल गांधी का बड़ा हमला
'मोदी-शाह और ज्ञानेश ने हिन्दुस्तान को हाईजैक कर लिया', राहुल गांधी का बड़ा हमला
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
कुरआन की आयतें बड़े ही खूबसूरत अंदाज में लिखता है यह हिंदू शख्स, देखें वीडियो
कुरआन की आयतें बड़े ही खूबसूरत अंदाज में लिखता है यह हिंदू शख्स, देखें वीडियो
बाजार पर राज करने के बावजूद क्यों बंद हुई ये सेडान कारें, क्या थी वजह?
बाजार पर राज करने के बावजूद क्यों बंद हुई ये सेडान कारें, क्या थी वजह?
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
Embed widget