एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: प्रशांत किशोर लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे? PK ने दिया बड़ा बयान, कहा- 'फैसला पूरी तरह से...'

Bihar Politics: प्रशांत किशोर इन दिनों मुजफ्फरपुर में पदयात्रा कर रहे हैं. 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर मंगलावर को बयान जारी करते हुए इस संबंध में अपनी बात कही है.

Prashant Kishor News: लोकसभा चुनाव में इस बार जबरदस्त लड़ाई होने वाली है. एक तरफ एनडीए (NDA) तो दूसरी तरफ 'इंडिया' गठबंधन (India Alliance) है. इन सबके बीच बिहार में जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) भी सबकी नजर पर हैं. सवाल है कि क्या प्रशांत किशोर भी इस बार लोकसभा के चुनाव में उतरने वाले हैं? इसको लेकर चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने मीडिया से बातचीत में इस पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने मंगलावर (19 सितंबर) को बयान जारी करते हुए इस संबंध में अपनी बात कही है.

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर करेंगे मदद

मीडिया संवाद के दौरान उन्होंने कहा कि अगर प्रशांत किशोर नेताओं और दलों को सलाह देकर जिता सकते हैं तो भरोसा रखिए बिहार की जनता को भी वो जिता सकते हैं. इस पूरे अभियान में यह कहा जा रहा है कि जनता के बीच से ऐसे लोगों को ढूंकर निकालेंगे और उनके साथ अपनी पूरी शक्ति, बुद्धि और संसाधन लगाएंगे और उनको जिताकर लाएंगे. जब कोई ईमानदार व्यक्ति जीतकर आएगा तभी स्थिति में सुधार आएगी. अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव पूरी तरह से जनता पर निर्भर करेगा. अगर लोगों को लगेगा कि विकल्प की जरूरत है तो उसकी मदद हम करेंगे.

पीके ने कहा कि पिछले पांच जिलों में जब हम पदयात्रा कर रहे थे तो वहां एमएलसी का चुनाव था और लोगों ने तय किया कि ये अफाक अहमद अच्छे आदमी हैं. इनकी मदद करनी चाहिए. जन सुराज ने शिक्षक निर्वाचन के चुनाव में उनकी मदद की और वो चुनाव जीत गए. आने वाले 2024 के लोकसभा के चुनाव में लोग अगर तय करेंगे कि चुनाव लड़ना चाहिए तो उसकी मदद हम करेंगे.

बता दें कि प्रशांत किशोर इन दिनों मुजफ्फरपुर में पदयात्रा कर रहे हैं. लोगों के बीच जाकर अपनी बात कह रहे हैं. लोगों की समस्याओं को सुन भी रहे हैं. इन्हीं सबके बीच उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर अपना यह निर्णय बताया है.

यह भी पढ़ें- Women Reservation Bill: कांग्रेस विधायक प्रतिमा दास का बड़ा बयान, 'महिला आरक्षण बिल मोदी सरकार ला रही लेकिन...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
कुत्ता-बिल्ली, हनुमान जी… प्रशांत किशोर के वो 5 बयान जिसने मचाई तबाही!
कुत्ता-बिल्ली, हनुमान जी… प्रशांत किशोर के वो 5 बयान जिसने मचाई तबाही!
बांकीपुर में BJP की हार पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, 'बहुत खुश होने की जरूरत नहीं है'
बांकीपुर में BJP की हार पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, 'बहुत खुश होने की जरूरत नहीं है'
Exclusive: सम्राट चौधरी को CM पद से हटाकर ही मानेंगे प्रशांत किशोर? BJP को सलाह- 'हमें ऐसा मुख्यमंत्री दें जो...'
Exclusive: सम्राट चौधरी को CM पद से हटाकर ही मानेंगे प्रशांत किशोर? BJP को दे दी यह सलाह

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
Embed widget