एक्सप्लोरर

Women Reservation Bill: कांग्रेस विधायक प्रतिमा दास का बड़ा बयान, 'महिला आरक्षण बिल मोदी सरकार ला रही लेकिन...'

Women Reservation Bill in Parliament: प्रतिमा दास ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि महिला आरक्षण बिल का कांग्रेस समर्थन करेगी. यह भी कहा कि इससे मोदी सरकार को कोई चुनावी लाभ नहीं होगा.

पटना: महिला आरक्षण बिल को लेकर बिहार में कांग्रेस की विधायक प्रतिमा दास (Congress MLA Pratima Das) का बड़ा बयान सामने आया है. दरअसल, सूत्रों की मानें तो केंद्रीय कैबिनेट ने संसदीय व्यवस्था में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने संबंधित बिल को मंजूरी दे दी है. अब सरकार इसे लोकसभा और राज्यसभा में पास कराएगी. अब इसको लेकर तमाम पार्टियों की प्रतिक्रिया आने लगी है. इसी क्रम में मंगलवार (19 सितंबर) को एबीपी न्यूज़ से बातचीत में प्रतिमा दास ने भी पीएम मोदी (PM Modi) की तारीफ करते हुए इसका श्रेय कांग्रेस को दिया है.

'यूपीए का बिल ला रही मोदी सरकार'

प्रतिमा दास ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि महिला आरक्षण बिल का कांग्रेस समर्थन करेगी. मोदी सरकार देर आई दुरुस्त आयी. 2010 में यूपीए सरकार यह बिल लेकर आई थी. 2010 में बिल राज्यसभा में पारित हुआ था. लोकसभा में पेश तब नहीं हो पाया था क्योंकि साथ वाले कुछ दल विरोध कर रहे थे. यूपीए का ही बिल मोदी सरकार ला रही है लेकिन इसका श्रेय कांग्रेस को जाएगा.

महिलाओं का सम्मान करती है कांग्रेस: प्रतिमा दास

कांग्रेस विधायक प्रतिमा दास ने कहा कि इसकी नींव कांग्रेस ने रखी थी. कांग्रेस हमेशा महिलाओं का सम्मान करती है. लोकसभा की पहली महिला स्पीकर मीरा कुमार बनीं. देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील बनी. पहली महिला पीएम इंदिरा गांधी बनीं. सब कांग्रेसी थीं. पिछले साल यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 50% महिलाओं को टिकट दिया था. राजस्थान में पंचायत में महिलाओं को आरक्षण कांग्रेस सरकार ने दिया.

'मोदी सरकार को नहीं होगा कोई चुनावी लाभ'

आगे प्रतिमा दास ने कहा कि महिलाओं के लिए कांग्रेस हमेशा आगे खड़ी रही है. महिला आरक्षण बिल में संसद, विधानसभाओं में 33% आरक्षण का प्रावधान है. वैसे मोदी सरकार को महिला आरक्षण बिल से कोई चुनावी लाभ नहीं होगा. जनता 'इंडिया' गठबंधन के साथ है.

यह भी पढ़ें- 'महिला आरक्षण बिल' पास हो जाने पर बिहार में महिलाओं के लिए कितनी होंगी सीटें? लोकसभा और विधानसभा दोनों का देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अशोक धाम भगदड़ पर सरकार सख्त, केदार गुप्ता ने दिया बड़ा बयान
अशोक धाम भगदड़ पर सरकार सख्त, केदार गुप्ता ने दिया बड़ा बयान
प्रशांत किशोर ने ली शपथ, अब हो गए बांकीपुर के 'माननीय'
प्रशांत किशोर ने ली शपथ, अब हो गए बांकीपुर के 'माननीय'
Lakhisarai Temple Stampede Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
अशोक धाम भगदड़ में 8 मौतें, ललन सिंह बोले- अफवाह ने ली जान
अशोक धाम भगदड़ में 8 मौतें, ललन सिंह बोले- अफवाह ने ली जान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget