एक्सप्लोरर

Prashant Kishor: 'ये आदमी पहले आरती...', PM मोदी से ललन सिंह की अदावत पर प्रशांत किशोर ने वजह का किया खुलासा

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच जमकर आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं. वहीं, गुरुवार को ललन सिंह के बयान पर प्रशांत किशोर ने निशाना साधा.

पटना: जन सुराज के सूत्रधार और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) इन दिनों मुजफ्फरपुर में पदयात्रा कर रहे हैं. इस दौरान गुरुवार को जेडीयू (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद ललन सिंह का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Pm Narendra Modi) के प्रति वक्तव्य सुन लीजिए, तो आपको लगेगा कि ये आदमी पहले आरती कर रहे थे, जब सरकार में थे, मंत्री बनना चाह रहे थे और आज इनको कमी दिख रही है. वैसे बीजेपी (BJP) वालों के पास इस मुद्दे पर जवाब देने वालों की कमी नहीं है, लेकिन मैं बता दूं कि जरा ललन सिंह का पूर्व में लोकसभा और लोकसभा के बाहर प्रधानमंत्री के प्रति वक्तव्य को सुन लीजिए.

'नीतीश कुमार को सिर्फ मुख्यमंत्री बनने से मतलब है'

प्रशांत किशोर नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज की तारीख में नीतीश कुमार की एक ही प्राथमिकता रह गई है कि किसी प्रकार मुझे मुख्यमंत्री बनना है. इतने दिनों से बिहार में चल रहा हूं. गांव-गांव का बच्चा-बच्चा इस बात को समझ रहा है और कहता है कि नीतीश कुमार को सिर्फ मुख्यमंत्री बनने से मतलब है और वो बनने जो सहयोगी हैं वो ठीक हैं, जो सहयोगी नहीं हैं उनके शब्दों में उसे कोई ज्ञान नहीं है. बिहार में सिर्फ एक ही ज्ञानी बच गए हैं, वो नीतीश कुमार हैं.

नीतीश कुमार पर साधा निशाना

आगे चुनावी रणनीतिकार ने कहा कि इस बात को हमको मानना पड़ेगा कि कुर्सी पर बने रहने का ज्ञान तो नीतीश कुमार के पास है. चाहे जनता का समर्थन हो या न हो, जनता उनको वोट करे या न करे. जनता चाहे वोट कांग्रेस, आरजेडी, बीजेपी या निर्दलीय को करे, मुख्यमंत्री तो नीतीश कुमार ही बनेंगे. इतना ज्ञान नीतीश कुमार को है. बता दें कि मुजफ्फरपुर के सकरा में प्रशांत किशोर ने गुरुवार को जन संवाद किया. वहीं, प्रशांत किशोर पिछले साल दो अक्टूबर से पूरे बिहार के दौरा पर निकले हुए हैं. इस दौरान लोगों से संवाद कर रहे हैं और राजनीति पार्टियों पर लगातार हमला बोल रहे हैं.

ये भी पढ़ें: JDU में हरिवंश को लेकर सस्पेंस पर ललन सिंह ने किया सबकुछ साफ, राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नाम नहीं होने पर बताई वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का बड़ा दावा, अखिलेश को भी घेरा, बोले- 'ये असली...'
राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का बड़ा दावा, अखिलेश को भी घेरा, बोले- 'ये असली...'
बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति बने रामबचन राय, JDU में खुशी
बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति बने रामबचन राय, JDU में खुशी
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
गया में बाला साहेब ठाकरे का बहू स्मिता ने किया पिंडदान, बोलीं- 'मेरा मन...'
गया में बाला साहेब ठाकरे का बहू स्मिता ने किया पिंडदान, बोलीं- 'मेरा मन...'

वीडियोज

AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)
ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन की कल बड़ी बैठक, अखिलेश ने बनाई दूरी? राहुल के करीबी ने बताई वजह
इंडिया गठबंधन की कल बड़ी बैठक, अखिलेश ने बनाई दूरी? राहुल के करीबी ने बताई वजह
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
2025 तक IPL खेलने वाला 38 वर्षीय गेंदबाज बनेगा CSK का बॉलिंग कोच! रिपोर्ट
2025 तक IPL खेलने वाला 38 वर्षीय गेंदबाज बनेगा CSK का बॉलिंग कोच! रिपोर्ट
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
Embed widget