एक्सप्लोरर

JDU में हरिवंश को लेकर सस्पेंस पर ललन सिंह ने किया सबकुछ साफ, राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नाम नहीं होने पर बताई वजह

Lalan Singh Statement: जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण के मुद्दे पर गुरुवार को मीडिया से बातचीत की. वहीं, इस दौरान केंद्र सरकार पर उन्होंने निशाना साधा.

पटना: जेडीयू (JDU) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की नई सूची जारी होने के बाद राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश (Harivansh Narayan) को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. वहीं, गुरुवार को जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh)  ने इस मुद्दे पर मीडिया से बातचीत की. सूची में हरिवंश के नाम नहीं होने के सवाल पर ललन सिंह मीडिया पर भड़क गए. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी में किसका-किसका नाम डालना है. आपसे पूछ कर नाम डालेंगे क्या? 9 अगस्त 2022 के बाद जब हम लोग एनडीए से अलग हुए. इसके बाद से आज तक हरिवंश हम लोगों की किसी भी बैठक में नहीं आते हैं और न ही संसदीय दल की बैठक में आते हैं. संभव है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Pm Narendra Modi) ने उनको मना कर दिया हो कि किसी भी बैठक में नहीं जाइए. इस वजह वे पार्टी की किसी भी मीटिंग में शामिल नहीं होते हैं.

जेडीयू में हरिवंश को लेकर ललन सिंह ने दिया जवाब

ललन सिंह ने कहा कि ये भी सत्य है कि हरिवंश नारायण सिंह को राज्यसभा के उपसभापति बीजेपी ने नहीं बनाया है. वे क्षेत्रीय पार्टी के वोट के दम पर राज्यसभा के उपसभापति बने हैं और क्षेत्रीय पार्टियों के वोट के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी नेताओं से व्यक्तिगत तौर पर फोन कर समर्थन मांगा, तब वे चुनाव जीते. फिलहाल हरिवंश जेडीयू में हैं या नहीं, इस सवाल पर पार्टी प्रमुख ललन सिंह ने कहा कि अब ये तो वही बता सकते हैं. टेक्निकल अभी वो जेडीयू से बाहर नहीं जा सकते हैं.

बीजेपी ने जेडीयू पर साधा निशाना

वहीं, इस मुद्दे पर बीजेपी प्रवक्ता अरविंद सिंह का कहना है कि जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची में हरिवंश को कोई जगह नहीं मिली. इसकी वजह ये है कि वो एक ईमानदार और एक विशेष जाति से हैं. जेडीयू ऐसे लोगों को पसंद नहीं करती है. बता दें कि जेडीयू ने बुधवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की नई सूची जारी की है. इसमें 98 सदस्यों को जगह दी गई है, लेकन जेडीयू की इस नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश का नाम नहीं है. इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में अटकलों का दौर शुरू हो गया है. 

ये भी पढ़ें: JDU News: CM नीतीश की टीम से हरिवंश OUT! 98 सदस्यों की सूची में राज्यसभा के उपसभापति का नाम नहीं, अटकलें शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनाव में जीत पर तेजस्वी यादव गदगद, मगर EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल
MLC चुनाव में जीत पर तेजस्वी यादव गदगद, मगर EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल
Bihar MLC Election Results Live: 8 में से 5 सीटों के नतीजे घोषित, 3 पर फंसा पेच, CM सम्राट का रिएक्शन आया
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: 8 में से 5 सीटों के नतीजे घोषित, 3 पर फंसा पेच, CM सम्राट का रिएक्शन आया
सारण में ट्रक और ऑटो की जोरदार भिड़ंत, डेढ़ साल के बच्चे समेत 4 की मौत
सारण में ट्रक और ऑटो की जोरदार भिड़ंत, डेढ़ साल के बच्चे समेत 4 की मौत
Bihar MLC Election Results: एमएलसी चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
बिहार विधान परिषद चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ के नतीजों पर BJP क्या करेगी? केशव मौर्य ने दिए बड़े संकेत
वाराणसी, लखनऊ के नतीजों पर BJP क्या करेगी? केशव मौर्य ने दिए बड़े संकेत
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget