एक्सप्लोरर

Patna Traffic News: पटना में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं, लाइसेंस होगा रद्द, प्रशासन सख्त

Patna News: पटना ट्रैफिक पुलिस ने पिछले 6 माह में बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 5,591 लोगों पर कार्रवाई की है. मुख्य रूप से बिना हेलमेट चलाने के लिए चालान जारी किए गए हैं.

Patna Traffic News: पटना की सड़कों पर ट्रैफिक नियमों का बार-बार उल्लघंन करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस एक्शन मोड में आ गई है. लगातार नियमों का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. शनिवार को इसे लेकर पटना ट्रैफिक पुलिस एसपी अपराजित लोहान ने आईएएनएस से बातचीत की.

एसपी ने बताया कि यह ऐसे लोग हैं, जिनके खिलाफ बीते छह महीने में 5 बार चालान हुए. इसमें ज्यादातर बिना हेल्मट को लेकर चालान हैं. हमने उनके लाइसेंस रद्द करने के लिए डीटीओ कार्यालय को सूचित किया है. आगे की जो भी कार्रवाई होगी वह डीटीओ कार्यालय से होगी.

ट्रैफिक एसपी ने दी जानकारी

एसपी बताया कि बीते छह माह में देखा गया है कि पांच हजार से ज्यादा लोग बार-बार ट्रैफिक नियमों का उल्लघंन कर रहे थे. ऐसे लोगों को चिन्हित किया गया है. ट्रैफिक पुलिस ने पिछले 6 महीनों में बार बार नियमों की अवहेलना करने के मामले में 5,591 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है. उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्रवाई का एकमात्र मकसद यह है कि लोग बार-बार ट्रैफिक नियमों का उल्लघंन करते हैं. यह कार्रवाई इसलिए है ताकि वह समझें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें.

'कार्रवाई के लिए भेजा गया है डीटीओ कार्यालय'

ट्रैफिक अधीक्षक के अनुसार, पिछले 6 महीने में 133 ऐसे लोग हैं जिन पर 20 से ज्यादा चालान हुए हैं. इन लोगों के लाइसेंस रद्द करने के लिए डीटीओ कार्यालय भेज दिया गया है. इन लोगों को देखकर लगता है कि वो लाइसेंस के लायक नहीं हैं. इसी बात के मद्देनजर हमने यह कार्रवाई की है.

कागजात करें अपडेट

वहीं, मिली जानकारी के अनुसार पटना में बड़ी संख्या में गाड़ी की कागजात में मोबाइल नंबर और पता अपडेट नहीं है. इसको लेकर ट्रैफिक प्रशासन सख्त हो गया है. जुर्माना लगाने की तैयारी कर रहा है. बता दें कि वाहन मालिक परिवहन सेवा पोर्टल के माध्यम से अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं. साथ ही घर बैठे भी वाहन मालिक मोबाइल नंबर भी अपडेट कर सकते हैं. घर बैठे वाहन के ऑनरबुक में अपने मोबाइल नंबर को अपडेट करने की सुविधा परिवहन विभाग ने दी है. वाहन के रजिस्ट्रेशन कार्ड में आधार कार्ड को लिंक करने और मोबाइल नंबर जोड़ने के लिए परिवहन विभाग ने क्यूआर कोड स्कैन करने की भी सुविधा दी है.

ये भी पढ़ें: Bihar News: 'नीतीश-बीजेपी का राक्षस राज जारी', NMCH में शव से आंख गायब मामले पर RJD ने सराकर को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दशकों बाद RJD की परिषद में वापसी, मनोज झा ने किसे चेताया?
दशकों बाद RJD की परिषद में वापसी, मनोज झा ने किसे चेताया?
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, 'नीरज कुमार ने फंसाया'
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, 'नीरज कुमार ने फंसाया'
अनंत सिंह पर RJD का रिएक्शन, नीतीश कुमार का नाम लेकर क्या बोले शक्ति यादव?
अनंत सिंह पर RJD का रिएक्शन, नीतीश कुमार का नाम लेकर क्या बोले शक्ति यादव?
अनंत के बाद अब ललन सिंह की बारी? JDU के पोस्टर से तस्वीर गायब!
अनंत के बाद अब ललन सिंह की बारी? JDU के पोस्टर से तस्वीर गायब!

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
Water Tank Cleaning Tips: पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
Sainik School Admission: सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
Embed widget