एक्सप्लोरर

Bihar News: 'नीतीश-बीजेपी का राक्षस राज जारी', NMCH में शव से आंख गायब मामले पर RJD ने सराकर को घेरा

Dead Body Eye Missing In NMCH: आंख निकलने के मामले को लेकर एनएमसीएच की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं. आरजेडी ने बिहार सरकार को घेरा है. राज्य की स्वास्थ व्यवस्था पर सवाल उठाया है.

RJD Attack On Nitish Government: राजधानी पटना के बड़े अस्पताल एनएमसीएच में शनिवार को अजीबोगरीब घटना हुई. 14 नवंबर के दिन गुरुवार को पटना के एनएमसीएच अस्पताल में फंटूस नाम के एक व्यक्ति को एडमिट कराया गया था, जिसे पेट में गोली लगी थी. 15 नवंबर की रात में फंटूस को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जब 16 नवंबर को परिजन को मृत फंटूस का शव मिला तो उसकी एक आंख गायब थी. इसे लेकर अब एनएमसीएच की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं. 

परिजनों ने लगाया आंख निकालने का आरोप

दरअसल फंटूस की मौत के बाद उसकी एक आंख के गायब होने की बात उसके परिजनों ने कही है. इसके बाद बवाल हो गया कि आखिर पेट में गोली लगी तो आंख किसने निकाल ली. इसको लेकर अब आरजेडी ने बिहार सरकार को घेरा है. राज्य की स्वास्थ व्यवस्था पर सवाल उठाया है. मृतक की आंख गायब को लेकर अब सियासी रुख तैयार हो गया है. अपने सोशल मीडिया X अकाउंट पर आरजेडी ने लिखा है कि नीतीश-बीजेपी का राक्षस राज जारी है.

आरजेडी ने लिखा है, "गोली लगी तो पहुंचा NMCH, निकाल ली गई आंख, नीतीश-भाजपा का 'राक्षसराज' जारी! भ्रष्ट सिस्टम का दुःसाहस अपनी नीचता के चरम पर पहुँच गया है! किसी से सुनवाई नहीं, किसी की जिम्मेदारी नहीं, किसी कुकर्म पर किसी पर कोई कार्रवाई नहीं!"


Bihar News: 'नीतीश-बीजेपी का राक्षस राज जारी', NMCH में शव से आंख गायब मामले पर RJD ने सराकर को घेरा

बता दें कि इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने आईसीयू में इलाज कर रहे डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है. मामले की जानकारी मिलते ही आलमगंज थाने की पुलिस दल-बल के साथ पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. आलमपुर थाना प्रभारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृत व्यक्ति के साथ कुकर्म किया गया है और उसकी एक आंख निकाल ली गई है.

डॉक्टरों ने मामले में क्या कहा?

हालांकि डॉक्टरों के जरिए बताया गया है कि उस व्यक्ति की आंखें चूहों ने निकाली हैं. फिलहाल थाना प्रभारी अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रहे हैं और मामले की जांच की जा रही है. अस्पताल अधीक्षक का कहना है कि संभव है कि शव को चूहे ने खाया हो. चूहे और मच्छर कहीं भी आ सकते हैं.

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: 'भगवान भरोसे चल रही बिहार सरकार...', कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान- पूरे प्रदेश में करेंगे आंदोलन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को धरने पर घेरा, सिख दंगों पर दागे सवाल
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को धरने पर घेरा, सिख दंगों पर दागे सवाल

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुए सनी देओल के बेटा-बहू और पत्नी, पूजा देओल का दिखा स्टाइलिश अंदाज
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुई सनी देओल की फैमिली, पत्नी पूजा ने बटोरी लाइमलाइट
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget