एक्सप्लोरर

Buxar News: बक्सर में पुलिस ने 29 होटलों में की छापेमारी, शराब के साथ 3 लोग गिरफ्तार, 12 बाराती भी नशे में पकड़े गए

छापेमारी के एक दिन पहले ही जिलाधिकारी एवं पुलिस कप्तान ने एक साथ जिले के सभी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के साथ बैठक की थी. इसके बाद अलग-अलग टीम बनाई गई थी.

बक्सरः बिहार के बक्सर में पुलिस ने सोमवार की देर रात नगर थाना क्षेत्र में अलग-अलग टीमें बनाकर शहर के 29 होटलों में छापेमारी की. पुलिस की छापेमारी से होटल संचालकों में हड़कंप मचा था. पुलिस कप्तान के निर्देश पर अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था. विभिन्न होटलों के कमरों की पुलिस ने तलाशी ली. छापेमारी अभियान में महिला पुलिसकर्मियों को भी साथ रखा गया था. इस दौरान अलग-अलग दो होटलों से नशे की हालत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. वहीं एक बारात से लौट रहे 12 लोगों को भी शराब के नशे में पकड़ा गया है.

छापेमारी के एक दिन पहले ही जिलाधिकारी एवं पुलिस कप्तान ने एक साथ जिले के सभी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की थी. इस दौरान शराबबंदी कानून को सफल बनाने के लिए कड़े निर्देश दिए गए थे. छापेमारी अभियान के दौरान बक्सर सार्जेंट मेजर ने बताया कि वरीय अधिकारियों के आदेश पर रूटीन चेकिंग के तहत यह अभियान चलाया जा रहा है. आगे भी यह अनवरत जारी रहेगा. शराब मामले को लेकर बक्सर में पुलिस काफी सक्रिय है. इसमें किसी की भी संलिप्तता पाई जाएगी तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा.

यह भी पढ़ें- Bihar News: मोतिहारी में बड़ा हादसा टला, कार में अचानक लगी आग, गाड़ी में बैठे थे 2 छोटे बच्चे, बाहर था पिता 

पुलिस के एक्शन मोड से हड़कंप

वहीं, सोमवार को ही मुफस्सिल थाना क्षेत्र में यूपी से शराब के नशे में धुत बारात से लौट रहे 12 लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है. इसके बाद उनका मेडिकल कराया गया. बहरहाल, जिस तरह शराबबंदी को सफल बनाने के लिए बक्सर में पुलिस एक्शन मोड में दिख रही है उससे यह साफ हो गया है कि शराब माफिया और शराबियों के बीच भय का माहौल व्याप्त हो गया है.

यह भी पढ़ें- बिहारः 26 नवंबर को शराबबंदी को लेकर एक बार फिर ली जाएगी शपथ, पढ़ें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: पति के अंतिम संस्कार के लिए भी नहीं थे पैसे, 3 दिन तक शव के पास बैठी रही पत्नी
बिहार: पति के अंतिम संस्कार के लिए भी नहीं थे पैसे, 3 दिन तक शव के पास बैठी रही पत्नी
Bihar NEET Protest Live: बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
Bihar Teacher Transfer Policy: बिहार के शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए SOP जारी, 5 साल की बाध्यता खत्म
बिहार के शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए SOP जारी, 5 साल की बाध्यता खत्म, पढ़ें काम की खबर
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के परिवार से मिले CM सम्राट चौधरी, लिया गया ये बड़ा एक्शन
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के परिवार से मिले CM सम्राट चौधरी, लिया गया ये बड़ा एक्शन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget