एक्सप्लोरर

बिहारः 26 नवंबर को शराबबंदी को लेकर एक बार फिर ली जाएगी शपथ, पढ़ें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने क्या कहा

Oath for Liquor Ban: नीतीश ने कहा कि शराबबंदी को लेकर प्रशासन को सभी चीजों पर नजर रखने की जिम्मेदारी दी गई है. राज्य सरकार का उद्देश्य शराबबंदी के प्रति जागरूकता फैलाना है.

पटनाबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने सोमवार को कहा कि 26 नवंबर को शराबबंदी को लेकर एक बार फिर शपथ ली जाएगी. पटना के राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल तथा राजकीय तिब्बी कॉलेज एवं अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद वे पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. नीतीश कुमार ने कहा कि शराबबंदी का निर्णय वर्ष 2016 का है. उसको लेकर जितना अभियान चला है, सबलोग जानते हैं. इसको लेकर अब तक नौ बार समीक्षा बैठक की गई है. 26 नवंबर को शराबबंदी को लेकर एक बार फिर शपथ ली जाएगी.

शराब को लेकर शादी समारोह में पुलिस की छापेमारी के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस को ऐसी शिकायतें मिली हैं कि कुछ लोग शादी के कार्यक्रम में भी शराब पिलाने का इंतजाम करते हैं. इस संबंध में पुलिस को सूचना मिलने पर छापेमारी की जा रही है. नीतीश ने कहा कि शराबबंदी को लेकर प्रशासन को सभी चीजों पर नजर रखने की जिम्मेदारी दी गई है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य शराबबंदी के प्रति जागरूकता फैलाना है और इसको लेकर पूरे बिहार में फिर से अभियान चलाया जाएगा.

यह भी पढ़ें- बिहार के एक IAS अधिकारी और RJD के पूर्व विधायक की मुश्किलें बढ़ीं, थाने ने नहीं सुनी बात तो कोर्ट पहुंची महिला, जानें मामला

राबड़ी और तेजस्वी ने उठाए थे सवाल

बता दें कि इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने आरोप भी लगाया कि बिहार पुलिस शराबबंदी के नाम पर बिना महिला पुलिसकर्मियों के दुल्हन के कमरों और कपड़ों की तलाशी ले रही है. यह निजता के अधिकार का उल्लंघन है. उन्होंने ट्वीट कर आरोप लगाया, "बिहार में शराब कैसे व क्यों पहुंच रही है, कौन पहुंचा रहा है? इसकी जांच और खोजबीन करने के बजाय सरकार महिलाओं को ही परेशान कर रही है."

वहीं तेजस्वी यादव ने कहा था कि, "बिहार पुलिस व सरकार ही राज्य एवं 5-6 जिलों की सीमा पार करवा कर शराब पटना पहुंचाती है और फिर होटलों, वैवाहिक स्थलों, दुल्हन के कपड़ों, कमरों और शौचालयों की तलाशी लेने की नौटंकी रचती है. विडंबना है शराब की तस्करी करने, कराने, बेचने और बिकवाने वालों पर ही शराब पकड़ने की जिम्मेदारी है."

यह भी पढ़ें- Motihari ATM Loot: बिहार के मोतिहारी में एसबीआई की ATM उखाड़कर ले गए चोर, मशीन में थे 35 लाख से अधिक रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget