एक्सप्लोरर

मुजफ्फरपुर में NH-77 को बाढ़ पीड़ितों ने किया जाम, पुलिस और आक्रोशित लोगों के बीच खूब चली लाठियां

Bihar News: मुजफ्फरपुर के बाढ़ पीड़ितों ने एनएच-77 जाम कर दिया. पुलिस ने लाठीचार्ज किया, लेकिन ग्रामीणों ने जवाबी कार्रवाई की.

Muzaffarpur Flood: मुजफ्फरपुर जिले के बाढ़ पीड़ितों ने अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को नेशनल हाईवे एनएच-77 पर जोरदार हंगामा किया और सड़क को जाम कर दिया. सड़क जाम हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया. इस दौरान दोनों ओर से जमकर लाठियां चलीं. मामला औराई थानाक्षेत्र के बेदौल ओपी क्षेत्र के गोपालपुर गांव के पास मुजफ्फरपुर सीतामढ़ी एनएच का है. 

बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित ग्रामीणों ने तीन घंटे तक एनएच-77 को जाम रखा, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक के बाद स्थिति बिगड़ गई, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया. इसके जवाब में ग्रामीणों ने भी लाठी डंडे से जवाब दिया. इस दौरान गोली चलने की बात भी सामने आई, लेकिन पुलिस ने इसे अफवाह बताया.

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हंगामा

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि वे कई दिनों से बाढ़ की विभीषिका झेल रहे हैं, लेकिन प्रशासन से उन्हें किसी भी प्रकार की मदद नहीं मिल रही है. न तो भोजन-पानी की व्यवस्था है, न ही पशुओं के लिए चारा है. चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध नहीं कराई गई है. प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही और क्षेत्र में राहत कार्यों की कमी से परेशान होकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. पीड़ितों ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के लिए मुआवजा और राहत सामग्री जल्द से जल्द उपलब्ध कराने की मांग कर रहे थे.

मामले में ग्रामीण एसपी का आया बयान

वहीं, पूरे मामले को लेकर ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों ने मुआवजे को लेकर हंगामा किया था जिस वजह से सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एनएच सड़क जाम थी जिसको हटाने के लिए पुलिस के हल्का बल प्रयोग किया. इसके बाद पुलिस ने जाम को खत्म करवा दिया. वहीं, हवाई फायरिंग की बात से उन्होंने इंकार किया.

ये भी पढ़ें: Sitamarhi News: सीतामढ़ी में CO पर फूटा बाढ़ पीड़ितों का गुस्सा, बदसलूकी का वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
सोनम वांगचुक सफदरजंग अस्पताल में 8वीं मंजिल पर हैं भर्ती, दिल्ली पुलिस का है सख्त पहरा
सोनम वांगचुक सफदरजंग अस्पताल में 8वीं मंजिल पर हैं भर्ती, दिल्ली पुलिस का है सख्त पहरा
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
The Odyssey Day 2 Box Office Collection: 'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
Video: नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
Embed widget