एक्सप्लोरर

PM मोदी ने नीतीश कुमार को नहीं बताया NDA का CM फेस, बोले- 'इनके नेतृत्व में…'

Bihar Election 2025: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को महागठबंधन का सीएम चेहरा घोषित किया गया है. इसके बाद लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं कि एनडीए अपना सीएम फेस कब बताएगा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (24 अक्टूबर, 2025) को समस्तीपुर से चुनावी जनसभा की शुरुआत की. कर्पूरीग्राम में उन्होंने कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि दी. इसके बाद जनसभा को संबोधित किया. इस मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सीधे तौर पर एनडीए का सीएम फेस घोषित नहीं किया. एनडीए के अन्य नेताओं की तरह पीएम मोदी ने भी 'नेतृत्व' शब्द का इस्तेमाल किया. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक तरफ जहां जंगलराज का जिक्र कर आरजेडी पर हमला बोला तो दूसरी ओर दावा किया कि फिर से बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी. पीएम मोदी ने सभा में आए लोगों से कहा, "आपका ये उत्साह देखकर मैं कह सकता हूं इस बार बिहार में नीतीश बाबू के नेतृत्व में एनडीए जीत के अपने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाला है."

महागठबंधन में तेजस्वी यादव सीएम का चेहरा घोषित

बता दें कि महागठबंधन में बीते गुरुवार (23 अक्टूबर, 2025) को ही सीएम फेस की घोषणा की गई है. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को महागठबंधन का सीएम चेहरा घोषित किया गया है. वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी को उपमुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया गया है. इसके बाद लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं कि एनडीए अपना सीएम चेहरा कब घोषित करेगा? तेजस्वी यादव ने तो यहां तक दावा किया है कि बीजेपी नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी.

मोदी की सभा के बाद सियासत शुरू

आरजेडी के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि बीजेपी नीतीश कुमार को एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है. नीतीश कुमार की राजनीति हासिये पर पहुंच गई है. उनकी राजनीति अंतिम पड़ाव में है. बीजेपी जो-जो चाह रही है उनके अनुसार जेडीयू में काम हो रहा है. बीजेपी को लगता है कि अगर नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव नहीं लड़ेंगे तो जनता की स्वीकारता उन्हें नहीं मिलेगी इसलिए बीजेपी को यह हिम्मत नहीं हो रही है कि यह कह दे कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव नहीं लड़ेंगे.

उधर जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि किसी को कुछ भी बोलना है बोलने दीजिए. पहले से यह तय हो चुका है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा और 25 से 30 फिर से नीतीश के नारा पर चुनाव होगा.

इस मामले पर बीजेपी के प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम चुनाव लड़ेंगे और अगले मुख्यमंत्री वही होंगे. जिसको जो बोलना है बोलते रहे. इन लोगों ने तो नौवीं फेल को अपना सीएम चेहरा बना दिया. जब हमारे प्रधानमंत्री ने मंच से कह दिया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे तो इसका अर्थ क्या होता है? विपक्ष हमारे मुंह में उंगली डलवाएगा और नौवीं फेल जो कहेगा वही हम लोग करेंगे क्या?

यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव: नीतीश कुमार ने लालू परिवार पर किया हमला, 'गठबंधन कर गलती हुई'

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघोपुर हादसे के बाद पप्पू यादव का दावा, 'अब तक बाढ़ में 300 लोगों की मौत हुई, लेकिन...'
राघोपुर हादसे के बाद पप्पू यादव का दावा, 'अब तक बाढ़ में 300 लोगों की मौत हुई, लेकिन...'
'कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी…', BJP की बड़ी भविष्यवाणी
'कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी…', BJP की बड़ी भविष्यवाणी
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
गोपालगंज: सफियाबाद में गैस लीक होने से लगी आग, 2 की मौत, कई गंभीर
गोपालगंज: सफियाबाद में गैस लीक होने से लगी आग, 2 की मौत, कई गंभीर

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget