एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव: नीतीश कुमार ने लालू परिवार पर किया हमला, 'गठबंधन कर गलती हुई'

Bihar Election 2025: नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में कानून का राज है. सभी क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है. पढ़िए समस्तीपुर में नीतीश कुमार ने और क्या कुछ कहा.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार (24 अक्टूबर, 2025) को समस्तीपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थित रहे. सभा से पहले पीएम मोदी ने कर्पूरी ग्राम का दौरा किया और भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि दी. चुनाव सभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने लालू परिवार पर हमला किया. माना कि उन्होंने आरजेडी से गठबंधन कर गलती की थी.

नीतीश कुमार ने कहा, "जानते हैं… दो बार गलती हुआ था. हमने देखा सब गड़बड़ है उसको हटा दिया… जहां से हम लोग का शुरू हुआ था अब वहीं रहेगा. कभी बाएं दाएं नहीं होगा." 

नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में कानून का राज है. सभी क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है. शुरू से ही महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया गया है. हाल ही में 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' की शुरुआत की गई है. इसके तहत 10 हजार रुपये की राशि दी जा रही है. 

'कभी कोई महिला के लिए काम किया था?'

नीतीश कुमार ने कहा, "2005 से पहले बिहार ऐसी हालत में था कि लोग परेशान थे. उसके पहले जो सरकार थी उसको भी मौका मिला था. कभी कोई महिला के लिए काम किया था? उसको (लालू) हटना पड़ा था तो अपनी पत्नी को सीएम बनवाया था. यही सब न धंधा करता है. ई सब अपने परिवार के लिए काम कर रहा है. अभी आप हम लोगों को देख लीजिए कोई परिवार के लिए काम नहीं करता है. पत्नी, बेटा, बेटी यही कर रहा है."

नीतीश कुमार ने वोट देने की अपील की

नीतीश कुमार ने कहा कि प्रदेश में अब कोई झगड़ा-झंझट नहीं होता है. सभी के लिए काम किया है, चाहे हिंदू हो, मुस्लिम हो, पिछड़ा हो, अति पिछड़ा हो, दलित हो या फिर महादलित हो. दूसरी ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभा में आए लोगों से अपील की कि वे एनडीए प्रत्याशियों को वोट दें.

यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव 2025: सहरसा में तेजस्वी यादव की हुंकार, 'जब लालू जी नहीं डरे तो बेटवा डरेगा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
Embed widget