एक्सप्लोरर

बंगाल में रची गई थी बिहार के 3 जिलों में आभूषण के शोरूम में लूट की साजिश, 2 गैंगस्टर का नाम आया

Bihar News: भोजपुर, पटना और पूर्णिया जिले में आभूषणों के शोरूम में लूट की घटना हो चुकी है. लूट की हालिया घटनाओं में शामिल गिरोह के 17 सदस्यों को गिरफ्तार किया है.

Bihar News: बिहार पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने राज्य के तीन जिलों में आभूषणों के शोरूम में लूट के मामलों की जांच में खुलासा किया कि इन अपराधों की साजिश पश्चिम बंगाल की पुरुलिया जेल में बंद दो गैंगस्टरों ने रची थी. एक अधिकारी ने मंगलवार (01 अप्रैल, 2025) को यह जानकारी दी. बताया गया कि एसटीएफ ने हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों शेरू सिंह उर्फ ओंकार नाथ सिंह और चंदन उर्फ प्रिंस को बिहार लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

गिरोह के 17 सदस्य किए जा चुके गिरफ्तार

एसटीएफ के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) कुंदन कृष्णन ने बताया कि जांच में सामने आया कि सिंह और चंदन दोनों भोजपुर, पटना और पूर्णिया जिलों में आभूषणों के शोरूम में लूट की हाल की घटनाओं में शामिल गिरोह के सरगना हैं. पुलिस ने अब तक बिहार, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, हरियाणा, छत्तीसगढ़ और जम्मू-कश्मीर के विभिन्न शहरों से आभूषणों के शोरूम में लूट की हालिया घटनाओं में शामिल गिरोह के 17 सदस्यों को गिरफ्तार किया है.

अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा बिहार के अररिया और सारण जिलों में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद तीन और अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. हालांकि एक आरोपी चुनमुन झा ने 22 मार्च को दम तोड़ दिया था. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए गिरोह के सभी सदस्य 10 मार्च को आरा (भोजपुर), 31 जनवरी को दानापुर और पिछले वर्ष जुलाई महीने में पूर्णिया में आभूषणों के शोरूम में लूटपाट के मामले में वांछित थे.

आगे कहा, "जांच में पता चला कि बिहार के तीन जिलों में आभूषणों के शोरूम को लूटने की साजिश पुरुलिया जेल में बंद शेरू सिंह और चंदन ने रची थी. जांच के दौरान एसटीएफ अधिकारियों की एक टीम ने पुरुलिया जेल में चंदन के कब्जे से एक मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए थे."

बिहार में चंदन के खिलाफ दर्ज हैं कई मामले

उन्होंने बताया कि बिहार में चंदन के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं, इसलिए उसे विस्तृत पूछताछ के लिए यहां लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. दोनों आरोपी एक अंतरराज्यीय गिरोह चलाते हैं. पुलिस ने अब तक गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 2.5 किलो सोना, तीन तमंचे, एक राइफल और सात कारतूस बरामद किए हैं. जांच में यह भी पाया गया कि गिरोह ज्यादातर बिहार के भोजपुर, वैशाली और समस्तीपुर से बेरोजगार युवकों को भर्ती करता है.

यह भी पढ़ें- बिहार-झारखंड वाले ध्यान दें! नई दिल्ली और जम्मू तवी की इन ट्रेनों की परिचालन अवधि में हुआ विस्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget