एक्सप्लोरर

Akshara Singh: अक्षरा सिंह को धमकी देने वाला गिरफ्तार, ब्रह्मेश्वर मुखिया का पोता निकला आरोपित

Akshara Singh Death Threat: फोन करने वाले की पहचान भोजपुर जिले के कतिरा निवासी कुंदन कुमार सिंह के रूप में हुई. पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया था. इसके बाद गिरफ्तार कर लिया गया.

Akshara Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को जान से मारने की धमकी और रंगदारी में 50 लाख रुपये मांगने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपित की गिरफ्तारी बिहार के भोजपुर से हुई है. पुलिस की पूछताछ में रंगदारी मांगने के सबूत नहीं मिले हैं. पुलिस ने शराब के नशे में कुंदन नाम के आरोपित को पकड़ा है. दानापुर एसडीपीओ भानु प्रताप सिंह ने इसकी पुष्टि की है.

पूछताछ के लिए बुलाया... शराब पीने के मामले में गिरफ्तार

फोन करने वाले की पहचान भोजपुर जिले के कतिरा निवासी कुंदन कुमार सिंह के रूप में की गई है. धमकी और 50 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में अक्षरा सिंह की ओर से शिकायत दर्ज कराने के बाद बीते बुधवार (13 नवंबर) को पुलिस ने कुंदन को पूछताछ के लिए बुलाया था. युवक जब पुलिस के पास पहुंचा तो उसके मुंह से शराब की गंध आ रही थी. इसके बाद पुलिस ने शराब पीने के मामले में उसे गिरफ्तार कर लिया.

ब्रह्मेश्वर मुखिया का पोता निकला आरोपित

बताया जाता है कि जिस युवक को पुलिस गिरफ्तार किया है वो ब्रह्मेश्वर मुखिया का पोता है. पुलिस का कहना है कि आरोपित के खिलाफ पूर्व में भी दो मामले दर्ज हैं. फिलहाल रंगदारी मामले में उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है. उससे पूछताछ की जा रही है. रंगदारी मांगने का सबूत नहीं मिला है.

एसडीपीओ ने क्या कहा?

एसडीपीओ ने कहा कि जिस नंबर से कॉल आया था वह कुंदन कुमार सिंह के नाम से रजिस्टर्ड है. जांच में पता चला कि कॉल किया गया है, लेकिन रंगदारी का साक्ष्य नहीं मिला है. फिलहाल शराब पीने के मामले में उसे पकड़ा गया है. आगे की पूछताछ हो रही है. 

बता दें कि बीते 11 नवंबर की देर रात करीब 12:20 व 12:21 पर दो बार अक्षरा सिंह को फोन किया गया था. अक्षरा सिंह ने आरोप लगाया है कि उनसे 50 लाख रुपये रंगदारी मांगी गई और रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई. गाली-गलौज भी हुई. इसके बाद उन्होंने दानापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई.

यह भी पढ़ें- Ritlal Yadav: पटना में RJD विधायक रीत लाल यादव के घर पर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, क्या है मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में पंचायतों का नए सिरे से होगा परिसीमन, कैबिनेट की बैठक में हुए कई बड़े फैसले
बिहार में पंचायतों का नए सिरे से होगा परिसीमन, कैबिनेट की बैठक में हुए कई बड़े फैसले
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
Embed widget