एक्सप्लोरर

BJP Star Campaigner: पहले बिहार से आउट... अब स्टार प्रचारक लिस्ट से भी गायब हुए पवन सिंह

Pawan Singh Lok Sabha Elections: राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि बीजेपी ने उस चेहरे को स्टार प्रचारक की लिस्ट से गायब किया जो असल में स्टार है. पवन सिंह नहीं हैं लेकिन मनोज तिवारी का नाम है.

Pawan Singh: लोकसभा चुनाव को देखते हुए मंगलवार (26 मार्च) को बीजेपी की ओर से बिहार के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई. इस लिस्ट से रविशंकर प्रसाद, राजीव प्रताप रूडी आदि जैसे नेता गायब दिखे तो वहीं भोजपुरी के चर्चित सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) का भी नाम नहीं दिखा. जब बीजेपी ने प्रत्याशियों की सूची जारी की थी तो पहले पवन सिंह को बंगाल भेज दिया और अब लिस्ट जारी हुई तो उसमें नाम भी नहीं है. ऐसा लग रहा है कि पवन सिंह बीजेपी में ही बेगाने हो गए हैं.

दरअसल बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए बिहार में प्रचार के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की जिसमें पहले नंबर पर पीएम मोदी का नाम है. दूसरे नंबर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, तीसरे नंबर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और चौथे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का नाम है.

प्रचार से गायब हो गए असल स्टार

उधर, राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि बीजेपी ने उस चेहरे को स्टार प्रचारक की लिस्ट से गायब किया जो असल में स्टार है. बिहार में पवन सिंह की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि टिकट लौटाने को लेकर पार्टी नेतृत्व में नाराजगी है. लिहाजा पवन को स्टार प्रचारकों की लिस्ट से बाहर रखकर मनोज तिवारी को तवज्जो दिया गया है. मनोज तिवारी को बिहार में प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया गया है.

भोजपुरी सिनेमा के जिस बैकग्राउंड से पवन सिंह आते हैं, मनोज तिवारी की पृष्ठभूमि भी वही रही है. हालांकि, राजनीतिक तौर पर देखा जाए तो मनोज तिवारी पवन सिंह से काफी ऊपर हैं. मनोज तिवारी दो बार से दिल्ली से लोकसभा सांसद चुनते आ रहे हैं. इस बार भी दिल्ली के 5 सांसदों के टिकट काटे जाने के बावजूद मनोज तिवारी अपने लिए टिकट बचाने में कामयाब रहे हैं. बता दें कि मनोज तिवारी 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव 2019 में भी बीजेपी के बड़े चेहरे थे.

पहले ना... फिर कहा हां...

बता दें कि पवन सिंह को बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से टिकट दिया था. इसके बाद पवन सिंह खुश भी हुए थे लेकिन सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल के बाद उन्होंने 24 घंटे के अंदर ही चुनाव नहीं लड़ने का एलान कर दिया था. उसके बाद फिर ट्विटर पर ही कहा था कि वह चुनाव लड़ेंगे. एक्स पर लिखा था, "मैं अपने समाज, जनता जनार्दन और मां से किया हुआ वादा पूरा करने के लिए चुनाव लडूंगा. आप सभी का आशीर्वाद एवं सहयोग अपेक्षित है." हालांकि किस सीट से पवन सिंह लड़ेंगे अब इसको लेकर सस्पेंस है.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Chunav 2024: चिराग पासवान भी बांटने लगे सिंबल, इस सीट से चुनाव लड़ेंगे अरुण भारती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवादा: सकरी नदी बनी जिंदगी का खतरा! रोज जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण
नवादा: सकरी नदी बनी जिंदगी का खतरा! रोज जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण
'नितिन नवीन ने तो...' GEN Z पर मोहन भागवत के बयान पर RJD की तीखी प्रतिक्रिया
'नितिन नवीन ने तो...' GEN Z पर मोहन भागवत के बयान पर RJD की तीखी प्रतिक्रिया
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget