एक्सप्लोरर

पटना में एयर शो में आने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान, कहां कर सकेंगे गाड़ी की पार्किंग, जानें- पूरी डिटेल

Patna Air Show: पटना ट्रैफिक SP अपराजित लोहान ने बताया कि एयर शो के दौरान जेपी गंगा पथ पर काफी भीड़ उमड़ेगी, इसके लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है. कई जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है.

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में 22 और 23 अप्रैल को इंडियन एयरफोर्स की एरोबिक टीम सूर्य किरण के द्वारा जेपी गंगा पथ पर गंगा नदी के किनारे एक एरोमेटिक शो होने जा रहा है. इसके लिए यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए पटना ट्रैफिक पुलिस के द्वारा लगभग 140 पुलिस अधिकारी और 400 कॉन्स्टेबल और होमगार्ड की प्रतिनियुक्ति की गई है.

पटना ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने जानकारी देते हुए बताया कि यश गंगा नदी के किनारे हैं और इसे देखने के लिए जेपी गंगा पथ पर काफी भीड़ उमड़ेगी, इसके लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है. उम्मीद है कि इसमें पूरे बिहार से लोग आ सकते हैं और काफी भीड़ होगी. पांच जगह मेजर भीड़ होने की संभावना है. इन जगहों पर विशेष पार्किंग की व्यवस्था की गई है.

दीघा घाट 93 नंबर और 83 नंबर घाट पर पार्किंग की व्यवस्था
एसपी ने कहा कि जो लोग जेपी सेतु पथ से आकर एलसीटी घाट की ओर बढ़ते हैं, उन्हें एलसीटी घाट जेपी से यूटर्न लेकर सिंगल लाइन में गाड़ी पार्किंग करने की व्यवस्था की गई है, जो लोग गायघाट की ओर से जेपी पथ होते हुए आ रहे हैं. उन्हें कृष्ण घाट से यू-टर्न लेना होगा और वहीं पर सिंगल लेन में गाड़ी पार्किंग करनी होगी, जो लोग दानापुर से आ रहे हैं, उन्हें दीघा घाट 93 नंबर और 83 नंबर घाट के पास गाड़ी पार्किंग करने की व्यवस्था की गई है. 

कहां-कहां पार्किंग की व्यवस्था की गई? 
इसके अलावा अशोक राजपथ से जो लोग आ रहे हैं, उन्हें पटना कॉलेज और साइंस कॉलेज के प्ले ग्राउंड में गाड़ी पार्किंग करने की व्यवस्था की गई है. सबसे ज्यादा भीड़ गांधी मैदान के आसपास होगी, जो लोग डाक बंगला और जेपी गोलंबर होते हुए आएंगे उन सभी के लिए गाड़ी पार्किंग की व्यवस्था गांधी मैदान में की गई है. उस दिन गांधी मैदान के सभी गेट खुले रहेंगे. वहां पर गाड़ी लगाकर वह आयुक्त कार्यालय से जेपी पथ पर पैदल जा सकेंगे. 

महेंद्रु घाट, कदम घाट, कलेक्ट्रेट घाट पर भी पार्किंग की व्यवस्था की गई है, जो अंदर पार्किंग से आएंगे, वह लोग यहां गाड़ी लगा सकते हैं, जो व्यक्ति पार्किंग का उल्लंघन करके जहां-तहां गाड़ी लगाएंगे, उसके लिए क्रेन से गाड़ी को जप्त करके उस पर कार्रवाई की जाएगी. इसके लिए 6 क्रेन की व्यवस्था की गई है.

यह भी पढ़ें: PM मोदी के मधुबनी दौरे को लेकर तैयारियां तेज, डिप्टी CM सम्राट चौधरी समेत इन नेताओं ने लिया जायजा

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विपक्ष पर बरसे चिराग पासवान, देश में अराजकता फैलाने के लगाए आरोप
विपक्ष पर बरसे चिराग पासवान, देश में अराजकता फैलाने के लगाए आरोप
बिहार में दूसरे के नाम पर सरकारी नौकरी कर रहा था शख्स, 32 साल बाद बर्खास्त
बिहार में दूसरे के नाम पर सरकारी नौकरी कर रहा था शख्स, 32 साल बाद बर्खास्त
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार: बेटी ने किया LOVE मैरिज, पिता ने कर दिया पिंडदान, कटिहार का मामला
बिहार: बेटी ने किया LOVE मैरिज, पिता ने कर दिया पिंडदान, कटिहार का मामला

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी निर्देश
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी निर्देश
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
Luxury Bedroom: घर के बेड को बनाना है 5-स्टार होटल जैसा? नोट करें 5 आसान तरीके
घर के बेड को बनाना है 5-स्टार होटल जैसा? नोट करें 5 आसान तरीके
Whatsapp Storage: व्हाट्सएप की ये 3 सेटिंग बदलें, कभी नहीं भरेगी स्टोरेज
व्हाट्सएप की ये 3 सेटिंग बदलें, कभी नहीं भरेगी स्टोरेज
Embed widget