एक्सप्लोरर

PM मोदी के मधुबनी दौरे को लेकर तैयारियां तेज, डिप्टी CM सम्राट चौधरी समेत इन नेताओं ने लिया जायजा

PM Modi Madhubani Visit: मधुबनी के झंझारपुर बीजेपी कार्यालय में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर संगठनात्मक स्तर पर तैयारियों को लेकर चर्चा की गई. पीएम मोदी कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे.

PM Modi Bihar Visit News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंचायती राज दिवस के मौके पर 24 अप्रैल को बिहार के मधुबनी आने वाले हैं. उनके आगमन से पहले तैयारियों का जायजा लेने के लिए रविवार को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कई अन्य मंत्रियों और नेताओं के साथ यहां पहुंचे. प्रधानमंत्री मधुबनी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे तथा विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

सम्राट चौधरी ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने के बाद कहा कि पीएम मोदी के आगमन से मिथिला क्षेत्र में खुशी की लहर है. उन्होंने स्थानीय पदाधिकारियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तैयारियों को लेकर बातचीत की. इसी क्रम में उन्होंने झंझारपुर बीजेपी कार्यालय में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर संगठनात्मक स्तर पर तैयारियों की चर्चा की.

जनसभा को ऐतिहासिक बनाने पर हुई चर्चा- संजय झा
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी रविवार को मधुबनी पहुंचे. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "आगामी 24 अप्रैल को बिदेश्वर स्थान, मधुबनी में होने वाली प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनसभा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आज मधुबनी में आयोजित मधुबनी एवं दरभंगा जिले के मंत्री, सांसद, विधायक तथा प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ शामिल हुआ. इसमें जनसभा को ऐतिहासिक बनाने से जुड़े बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई.

उन्होंने दावा किया कि मिथिला एक ऐतिहासिक जनसभा का साक्षी बनेगा. इस जनसभा में मधुबनी तथा आसपास के 13 जिलों के लोग पहुंचेंगे. बीजेपी नेताओं के मुताबिक, 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मधुबनी में आयोजित ‘पंचायती राज दिवस’ समारोह में भाग लेंगे और इस मौके पर एक रैली को संबोधित करेंगे. इस मौके पर वह विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे. PM मोदी के दौरे से पहले आज सोमवार को बीजेपा सांसद अनुराग ठाकुर भी बिहार आ रहे हैं. वे आरा में पार्टी के सम्मेलन में शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें: सीतामढ़ी में बैखौफ अपराधियों का खूनी खेल, पंचायत समिति सदस्य के पति को गोलियों से भूनकर उतारा मौत के घाट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
Bihar MLC Election Results Live: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget