एक्सप्लोरर

Bihar: पटना में गेसिंग अड्डे से 40 लोग गिरफ्तार, STF और पुलिस की टीम ने की छापेमारी, ये सामान बरामद

Bihar News: पटना में करीब एक महीने पर दूसरी बार अवैध गेसिंग अड्डे पर कार्रवाई की गई है. सालिमपुर अहरा इलाके में पकड़े गए गेसिंग अड्डे को दो लोग पार्टनरशिप में चला रहे थे.

Bihar Latest News: राजधानी पटना के सालिमपुर अहरा इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. बिहार पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त छापेमारी करते हुए गेसिंग अड्डे से 40 लोगों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही पुलिस ने मौके से 16371 रुपये कैश, 10 मोबाइल फोन, 01 कैलकुलेटर और अन्य सामान बरामद किया है. पटना पुलिस ने एक्स पोस्ट के माध्यम से इसकी जानकारी दी है. 

बताया जा रहा है कि उक्त अड्डे को पुलिस ने कुछ दिन पहले बंद करवा दिया था. लेकिन शातिरों ने इसे फिर चालू कर लिया. वरीय अधिकारियों के मामला संज्ञान में आने के बाद शनिवार को पुलिस व एसटीएफ की टीम छापेमारी करने के लिए पहुंची. पुलिस ने एक महीने के अंदर दूसरी बार छापेमारी कर अड्डे को बंद कराया है. 

40 लोगों को किया गिरफ्तार
मामले को लेकर पटना के गांधी मैदान थाने में केस दर्ज किया गया है. शिकायत के अनुसार, दो लोग पार्टनरशिप में गेसिंग अड्डा चला रहे थे. जिसमें एक का नाम दीपू और दूसरे का नाम संतोष है. इनके अड्डे पर दिनभर लोगों की भीड़ रहती है. जिससे स्थानीय लोगों को भी परेशानी होती थी. गांधी मैदान थाने को इसकी भनक भी नहीं लगी थी. सेंट्रल एसपी को गुप्त सूचना मिली कि बड़े पैमाने पर गेसिंग अड्डा चलाया जा रहा है जिसके बाद कार्रवाई की गई.

फिलहाल पुलिस सभी 40 गिरफ्तार लोगों से गांधी मैदान थाने में पूछताछ कर रही है. पुलिस का कहना है कि  मामले में जो भी लोग दोषी होंगे, उसके खिलाफ कानून कार्रवाई की जाएगी. 

13 जुआरी भी पकड़े गए थे
बता दें कि बीती 23 फरवरी को पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के नूरुद्दीन गंज में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की थी. पुलिस ने अवैध गेसिंग कूपन अड्डे पर छापेमारी करते हुए 13 जुआरियों को हिरासत में लिया था. पुलिस ने उनसे एक स्कूटी, 7 मोबाइल फोन, कैलकुलेटर और भारी मात्रा में अवैध लॉटरी व गेसिंग कूपन जब्त किए थे.

यह भी पढ़ें: Banka News: बांका में तीन बच्चों के पिता ने खुद को कुंवारा बताकर युवती से रचाई शादी, 2 साल बाद हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget