एक्सप्लोरर

Banka News: बांका में तीन बच्चों के पिता ने खुद को कुंवारा बताकर युवती से रचाई शादी, 2 साल बाद हुआ खुलासा

Banka Latest News: भागलपुर की रहने वाली एक युवती को बांका के किरणपुर गांव निवासी राजेश कुमार ने खुद को कुंवारा बताकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया. उससे शादी करने के बाद 2 साल तक घर से बाहर ही रहा.

Bihar News: बिहार के बांका जिले से अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां एक तीन बच्चों के पिता ने खुद को कुंवारा बताकर एक युवती से शादी कर ली. लेकिन जब युवती को उस शख्स की सच्चाई का पता चला तो उसने साथ रहने से इनकार कर दिया. इसके साथ ही पुलिस में उस व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी.

युवक की 7 साल पहले ही हो चुकी थी शादी
पूरा मामला बांका ज़िले के शंभूगंज के किरणपुर गांव का है. घटना को लेकर महिला ने विगत शनिवार (1 मार्च) को शंभूगंज थाने में पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए न्याय की गुहार लगाई है. पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार किरणपुर ग्राम निवासी गजाधर मंडल के पुत्र राजेश कुमार की पहली शादी मुंगेर जिले के रतनपुर गांव की ममता कुमारी से हिंदू रिति-रिवाज से सात साल पहले हुई थी., जिससे उसे दो पुत्र और एक पुत्री भी है.

इसी बीच राजेश को भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कटहरा गांव की युवती रिमझिम कुमारी से प्रेम प्रसंग हो गया, जिसके बाद दोनों ने प्रेम विवाह रचा लिया और घर के बाहर ही दो वर्षों तक रहे.

युवक ने खुद पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया
इधर जब रिमझिम कुमारी को राजेश कुमार की शादी और बच्चों के बारे में पता चला तो उसने साथ रहने से इनकार कर दिया. जिसको लेकर दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ. घटना के बाद पीड़ित महिला रिमझिम कुमारी ने विगत शनिवार को अपनी मां के साथ शंभूगंज थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी.

वहीं आरोपी युवक राजेश कुमार ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है. उसका कहना है कि रिमझिम खुद उसे छोड़कर जाना चाहती है, इसलिए झूठे आरोप लगा रही है. शिकायत मिलने के बाद शंभूगंज थाना पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है.

यह भी पढ़ें: बिहार के मंत्री जमा खान ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना, कहा- ‘उनकी पार्टी प्राइवेट कंपनी बनी’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

दो प्लेन, एक राष्ट्रपति… दुनिया देखती रह गई, पुतिन की सीक्रेट फ्लाइट का भेद दिल्ली पहुंचकर खुला!
दो प्लेन, एक राष्ट्रपति… दुनिया देखती रह गई, पुतिन की सीक्रेट फ्लाइट का भेद दिल्ली पहुंचकर खुला!
राहुल गांधी और व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात संभव नहीं? शिवसेना सांसद बोले- 'किससे मिलना है किससे नहीं यह...'
राहुल गांधी और व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात संभव नहीं? शिवसेना सांसद बोले- 'किससे मिलना है और...'
Putin India Visit: कौन सी है वो व्हाइट फॉर्च्यूनर, जिसमें पीएम मोदी संग बैठे रूस के राष्ट्रपति पुतिन, वायरल हुई कार की कीमत कितनी
कौन सी है वो व्हाइट फॉर्च्यूनर, जिसमें पीएम मोदी संग बैठे रूस के राष्ट्रपति पुतिन, वायरल हुई कार की कीमत कितनी
UP AQI: नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
Advertisement

वीडियोज

सुंदर बच्चियों की 'सीरियल किलर' LADY !  | Sansani | Crime News
India में दिख गया मोदी-पुतिन के 'दोस्ती का दम'...छा गई कार वाली 'केमेस्ट्री'
व्यापार से वॉर तक ये दोस्ती कितनी दमदार ?, देखिए सबसे सटीक विश्लेषण । Punit India Visit
Bharat ki Baat: भारत में दिखा 'दोस्ती का दम', पुतिन का जबरदस्त वेलकम! | Putin India Visit
पुतिन दौरे पर राहुल का 'डिप्लोमेसी बम'...दावे में कितना दम? । Sandeep Chaudhary । Putin India Visit
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दो प्लेन, एक राष्ट्रपति… दुनिया देखती रह गई, पुतिन की सीक्रेट फ्लाइट का भेद दिल्ली पहुंचकर खुला!
दो प्लेन, एक राष्ट्रपति… दुनिया देखती रह गई, पुतिन की सीक्रेट फ्लाइट का भेद दिल्ली पहुंचकर खुला!
राहुल गांधी और व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात संभव नहीं? शिवसेना सांसद बोले- 'किससे मिलना है किससे नहीं यह...'
राहुल गांधी और व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात संभव नहीं? शिवसेना सांसद बोले- 'किससे मिलना है और...'
Putin India Visit: कौन सी है वो व्हाइट फॉर्च्यूनर, जिसमें पीएम मोदी संग बैठे रूस के राष्ट्रपति पुतिन, वायरल हुई कार की कीमत कितनी
कौन सी है वो व्हाइट फॉर्च्यूनर, जिसमें पीएम मोदी संग बैठे रूस के राष्ट्रपति पुतिन, वायरल हुई कार की कीमत कितनी
UP AQI: नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
ऐसा दिखता है आलिया भट्ट-रणबीर कपूर का नया घर, शेयर कीं गृहप्रवेश की तस्वीरें
ऐसा दिखता है आलिया भट्ट-रणबीर कपूर का नया घर, शेयर कीं गृहप्रवेश की तस्वीरें
वनडे में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में कोहली किस नंबर पर, सचिन समेत ये अन्य टॉप 5 में शामिल
वनडे में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में कोहली किस नंबर पर, सचिन समेत ये अन्य टॉप 5 में शामिल
CBSE में नॉन टीचिंग पदों के लिए निकली वैकेंसी, बिना इंटरव्यू मिल रही नौकरी
CBSE में नॉन टीचिंग पदों के लिए निकली वैकेंसी, बिना इंटरव्यू मिल रही नौकरी
वाइपर के डंडे को बंदूक समझ बैठा शख्स, आते-आते बचा हार्ट अटैक, वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा
वाइपर के डंडे को बंदूक समझ बैठा शख्स, आते-आते बचा हार्ट अटैक, वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा
Embed widget