एक्सप्लोरर

Bihar News: राजधानी पटना में ATM में फ्रॉड कर लोगों को चूना लगाने वाली दो शातिर लड़कियां गिरफ्तार, ऐसे करती थीं ठगी

Patna News: मामला कंकड़बाग थाना का है. दोनों शातिर ठग लड़िकयों की पहचान लालजी टोला की रहने वाली काजल कुमारी और सैदपुर की रहने वाली स्वीटी कुमारी के रूप में हुई है.

पटना: राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना की पुलिस ने दो लड़कियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दोनों लड़कियां एटीएम में जाती थी और कैश डिस्पेंसर में अल्मुनियम की पत्ती लगा कर निकल जाती थी और एटीएम के पास खड़ा रहकर ग्राहकों का इंतजार करती थी. दूसरे ग्राहक जब एटीएम में जाते थे और कार्ड डालकर बटन दबाते थे, लेकिन कैश नहीं निकलता था फिर वह वापस चले जाते थे. इसके बाद लड़कियां अंदर जाती थी और वह कैश (Patna News) लेकर आराम से चली जाती थी. वहीं, शुक्रवार दोनों लड़कियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार लड़कियों की पहचान लालजी टोला की रहने वाली काजल कुमारी और सैदपुर की रहने वाली स्वीटी कुमारी के रूप में हुई है.

पुलिस कर रही है पूछताछ

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कंकड़बाग टेंपो स्टैंड के पास आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से पुलिस ने दो फ्रॉड करने वाली लड़कियों को गिरफ्तार किया है. दोनों लड़कियां स्नातक कर चुकी है. पुलिस को उनके पास से दो ब्रांडेड कंपनियों के मोबाइल और 4600 रुपये कैश मिले हैं. पुलिस का मानना है कि पटना में पहली बार इस तरह की घटना में लड़कियां पकड़ी गई हैं. वहीं, कंकड़बाग थाना के थानाध्यक्ष रविशंकर ने बताया कि अब तक की जांच में पता चला है कि यह दोनों लड़कियों ने कंकड़बाग में दो और पत्रकार नगर में एक्सिस बैंक की एक एटीएम में वारदात को अंजाम दिया है. जांच चल रही है. दोनों के मोबाइल से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के कई साक्ष्य मिले हैं. पत्रकार नगर पुलिस  भी दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. 

यूट्यूब देख सीखी थी

थानाध्यक्ष रविशंकर ने बताया कि पूछताछ में जानकारी मिली कि काजल और स्वीटी पिछले चार माह से यह गोरखधंधा कर रही थी. इस घटना को अंजाम देने के लिए यूट्यूब से यह तरीका सीखा था. दोनों साथ-साथ एटीएम के अंदर जाती थी और कैश डिस्पेंसर में अल्मुनियम की पत्ती रखकर आस पास छिपकर देखती थी कि ग्राहक रकम निकालने आया और कैश नहीं निकलने के बाद वह चला गया. ग्राहक जैसे वहां से जाता था दोनों रकम लेकर फरार हो जाती थी.

ऐसे पकड़ी गई दोनों लड़कियां

बताया जा रहा है कि काजल और स्वीटी शुक्रवार को कंकड़बाग आईसीआईसी बैंक के एटीएम में जाकर कैश डिस्पेंसर में अल्मुनियम की पत्ती लगाकर बाहर निकल आई थी, इसके बाद बाद एक ग्राहक आया जो 6000 रुपये निकालने के लिए कार्ड डालकर बटन दबाया, लेकिन रकम नहीं निकला. इस तरह दूसरा ग्राहक भी आया और उसने भी 2000 निकालने के लिए कार्ड डाला लेकिन रकम नहीं निकला. वे दोनों ग्राहक असमंजस में पड़ गए. एटीएम के पास खड़े रहे फिर दोनों लड़कियां अंदर गई और कैश लेकर जाने लगी. इसके बाद उन दोनों ग्राहकों ने उसे रोका और पूछताछ करने लगे. इस पर पहले दोनों लड़कियों ने हंगामा किया और छेड़छाड़ का आरोप लगाने लगी. हंगामा देखते हुए वहां पर गस्ती में चल रही कंकड़बाग की पुलिस भी पहुंची और फिर ग्राहक एवं दोनों लड़कियों को पुलिस थाने लेकर चली गई.

सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा 

दोनों ग्राहकों के आग्रह पर पुलिस ने उन दोनों लड़कियों से जब पूछताछ की तो पहले वह दोनों ने इंकार कर दी,लेकिन पुलिस ने उसी वक्त एटीएम अधिकारी से बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज को निकलवाया, जिससे मामला खुलासा हो गया और पुलिस ने उन लड़कियों को सीसीटीवी का वीडियो दिखाया. इसके बाद दोनों ने अपना गुनाह कबूल किया. दोनों ने बताया कि इस तरह की घटना वह पहले भी कर चुकी है. पुलिस के अनुसार यह दोनों लड़कियों के गिरोह में कई और युवतियां शामिल है. दोनों लड़कियां अपने भाई के साथ स्कूटी पर आती थी, जब पुलिस ने उन दोनों लड़कियों को पकड़ लिया तो उसके भाई वहां से फरार हो गए.

ये भी पढ़ें: Chirag Paswan: मोदी के हनुमान बिगाड़ देंगे नीतीश का सियासी खेल, NDA में पासवान के एंट्री के बाद महागठबंधन को ऐसे होगा नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में लाठीचार्ज पर प्रशांत किशोर का पहला रिएक्शन, 'यह आग…'
झारखंड में लाठीचार्ज पर प्रशांत किशोर का पहला रिएक्शन, 'यह आग…'
गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले- भागो मत...
गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले- भागो मत...
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
उर्दू, अरबी और फारसी शिक्षकों के तबादले पर सवाल, तेजस्वी ने CM को लिखा पत्र
उर्दू, अरबी और फारसी शिक्षकों के तबादले पर सवाल, तेजस्वी ने CM को लिखा पत्र

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget